सैनिक कल्याण विभाग में स्टाफ अधिकारी कर्मचारियों के कमी के कारण वैटरन सैनिकों व वीर नारियों घंटों इंतजार करने पर काम करवाने में हो रही बहुत परेशानी- बालक राम शर्मा
BHK NEWS HIMACHAL
1-सैनिक कल्याण विभाग माननीय मुख्यमंत्री के पास है हम अपील करते हैं कि इसकी तरफ भी ध्यान दें।
2- स्टाफ की कमी के कारण लोंगों को हो रही बहुत परेशानी घंटों इंतजार करते हैंं
3- दुर दराज से आए लोग उम्र दराज व वीर नारियों को घंटों इंतजार के बाद घर जाना मुश्किल हो जाता है।
4- माननीय मुख्यमंत्री जी से हमारी मांग है कि जल्द से जल्द स्टाफ की कमी को पुरा करे।
बिलासपुर 05 युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन व हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हमने वैटरन सैनिकों की मीटिंग सर्किट हाउस मेें की गई थी जिसमें वैटरन सैनिकों ने सैनिक कल्याण विभाग के प्रति शिकायतें दी कि सैनिक विभाग में स्टाफ की कमी के कारण काम करवाने के लिए बहुत समय का इंतजार करना पड़ता है जिसका मुख्य कारण है सीनियर स्टाफ ने बताया कि हम यहां दो ही है जिससे स्टाफ की कमी से कारण काम करने की बहुत मुश्किल व परेशानी हो रही है वैटरन सैनिकों व वीर नारियों के काम कर तो रहे पर समय पर करना बहुत मुश्किल है क्योंकि कई बार वैटरन सैनिक व वीर नारियों का ज्यादा संख्य हो जाती है कि सबका काम कर पाना मुश्किल हो जाता है और लोंगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है लोग काफ़ी परेशान होते हैं।
प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया कि कल यानि 4-7-2023 को हम अपने काम करवाने के लिए सैनिक कल्याण विभाग में गये तो वहां पर काफी रस था बहुत से वैटरन सैनिक व वीर नारी अपनी समस्याओं को लेकर आये थे जिसके कारण वहां घंटों इंतजार करना पड़ा।
प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि यहां स्टाफ की कमी के कारण यह परेशानी हो रही है परन्तु सैनिक कल्याण विभाग से जो स्टाफ रिटायर हो जाते हैं उनकी जगह कोई भर्ती नहीं होती और स्टाफ की बहुत कमी होने कारण काम करने की बहुत परेशानी आ रही है हम प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अनुरोध करते हैं कि ये सैनिक कल्याण विभाग आपके पास है इसलिए आप इसकी तरफ भी तबज्व दें और सैनिक कल्याण विभाग में स्टाफ की कमी को पुरा करें ताकि वैटरन सैनिकों व वीर नारियों को घंटों इंतजार न करना पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें