एनएसयूआई ने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी को दी श्रद्धांजलि
BHK NEWS HIMACHAL
एनएसयूआई एमएलएसएम इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष अतुल ठाकुर की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । एनएसयूआई ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी को श्रद्धांजलि दी ।
एनएसयूआई के कैंपस महासचिव अनित जसवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी का हिमाचल के विकास में योगदान अतुलनीय है । उन्होंने कहा कि भले ही वीरभद्र सिंह अब हमारे बीच नहीं है , लेकिन उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा प्रदेश की जनता के साथ रहेगा । छात्र हित में किए गए उनके कार्यों के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी छात्र आज उनके ऋणी है ।
इस अवसर पर एनएसयूआई इकाई महासचिव अनित जसवाल , वंश गुलेरिया , पल्लवी , शीतल , मुस्कान , भवानी , लोकप्रिया , प्रियंका , शेहरिस , रिगजिन , रोहित व् अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें