)
वन मंडल नाचन में देवदार सहित कायल के 556 नगों की नीलामी
35 लाख तक पहुंची उच्चतम बोली.
गोहर/सराज , (राकेश)
वन मंडल नाचन के अंतर्गत आने वाले थुनाग क्षेत्र में हाल ही मे हुई त्रासदी से जब्त की गई इमारती लकड़ी की शनिवार को नीलामी की गई . लकड़ी की नीलामी में देवदार व कायल की बेशकीमती लकड़ी की नीलामी की गई। नीलामी में नचान के कई व्यापारी शामिल हुए। जानकारी के अनुसार वन मंडल नचान में नीलामी के दौरान देवदार व कायल प्रजाति के 556 नग जिनका घनत्व 51.928 बनता है की बोली लगभग 35 लाख रुपये में की गई. नीलामी में मंडलिय प्रबंधक मंडी व सहायक अरण्यपाल नचान वन मंडल तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी नचान मौजूद रहे. नीलामी में करीब 50 लोगों ने नीलामी में भाग लिया. वनमंडलाधिकारी सुरेंद्र कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश से गिरे पेड़ों को निकालकर आगे भी इसी तरह से नीलामी की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें