फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

ड्रीम्ज़ कॉलेज के विधार्थियों का प्रदेशभर में दबदबा

   ड्रीम्ज़ कॉलेज के विधार्थियों का प्रदेशभर में दबदबा



गत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी खिलडा स्थित ड्रीम्ज फार्मेसी कॉलेज के विधार्थियों ने अच्छे अंक ले कर प्रदेशभर में अपना व अपने संस्थान का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में ड्रीम्ज कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विधार्थियों का दबदबा रहा। संस्थान के प्रवक्ता व एच॰ ओ॰ डी॰ पुनित कौशल ने बताया कि परीक्षा परिणाम में डी॰ फार्मेसी प्रथम वर्ष की प्रियंका ने 1000 अंकों में 910 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है और करण ठाकुर ने 1000 में से 881 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि संस्थान के अन्य छात्र स्वाति ने 851 अंक प्राप्त कर व सुप्रिया ने 841 अंक प्राप्त करके प्रदेशभर में पहले दस विधार्थियों में स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन नरेश चौहान, प्रधानाचार्य डा॰ वी॰ के॰ गुप्ता और शिक्षकगण मुख्यतः निशा बंसल, शिवांक राणा, सुरेंद्र शर्मा, विशाल कौंडल, सुरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार इत्यादि ने विधार्थियों व उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए विशेष रूप से बधाई दी व उनके श्रेष्ठ भविष्य की कामना की। विधार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के मेहनती अध्यापकों को दिया है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें