कुल्लू में ज़िला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ सफल आयोजन
कुल्लू अजय सूर्या :- कुल्लू के ऐतिहासिक रथ मैदान, ढालपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आयुष विभाग के सौजन्य और नेहरू युवा केंद्र, कुल्लू के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश बतौर मुख्यतिथि मौजूद रहे, जिस दौरान उन्होंने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में हम अक्सर अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना भूल जाते हैं। प्रतिदिन सुबह कम से कम 30 मिनट योग करने से हम स्वस्थ जीवनशैली बनाए रख सकते हैं। इस वर्ष के योग दिवस का थीम "स्वयं और समाज के लिए योग" है।
कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकारी ज़िला आयुर्वेद अधिकारी डॉ० नताशा ठाकुर नें सभी का आयुष विभाग की तरफ़ से स्वागत किया तदोपरांत योग प्रक्रिया शुरू हुई,जिस दौरान अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अश्वनी कुमार डॉ० लाल सिंह (उप निदेशक, नेहरू युवा केंद्र, कुल्लू),आयुष विभाग स्टाफ़ आदि विशेष रूप से मौजूद रहे ।
इस आयोजन में 450 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें कर्मचारी,टीम सहभागिता,युवा क्लब/महिला मंडल, सांफिया फाउंडेशन, नर्सिंग संस्थान,राष्ट्रीय सेवा योजना,राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्सप्रतिभा वोमेन वेलफेयर सोसाइटी,महिला कल्याण मंडल,स्कूल एवं कॉलेज के छात्र, और विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे।
योग शिविर के माध्यम से लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस शिविर में विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया गया और प्रतिभागियों को उनके फायदे समझाए गए।
“समस्त ज़िला के 7 अन्य चिन्हित स्थानों पर भी हुआ योगा”
डॉ० लाल सिंह,(उप निदेशक, नेहरू युवा केंद्र, कुल्लू) नें जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से ज़िला कुल्लू के माउंटेनियरिंग संस्थान मनाली,नग्गर,बंजार,बाशिंग,निरमंड,एवं आनी जैसे स्थानों में आयुष विभाग एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से योगा दिवस मनाया गया ।उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी और कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक शांति और सामाजिक समरसता के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया और कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें