फ़ॉलोअर

शनिवार, 20 जुलाई 2024

जायका परियोजना के तहत जुकेन गांव में ऑब्जेक्टिव एण्ड नॉर्म्स कैंप का आयोजन

 जायका परियोजना के तहत जुकेन गांव में ऑब्जेक्टिव एण्ड नॉर्म्स कैंप का आयोजन 





सरकाघाट अजय सूर्या :- जायका परियोजना के तेहत सरकाघाट उपमंडल के जुकेन गांव मे आज ऑब्जेक्टिव एण्ड नॉर्म्स  कैंप का आयोजन किया गया।

परियोजना के अधिकारी  निशांत पराशर, के द्वारा सब प्रोजेक्ट में होने वाले कार्य जैसे की कूल्हों का निर्माण, वाटर स्टोरेज टैंक, माइक्रो इरीगेशन सिस्टम, के बारे मे विस्तर से जानकारी दी।  साथ में उन्होंने बताया की पावर वीडर, पावर टिलर, ब्रश कटर, थ्रेशर, चैफकटर पर 50 % सब्सिडी का प्रावधान प्रोजेक्ट द्वारा दिया जाएगा इस कुहल के तहत 20.15 हेक्टेयर रकबा सिंचित होगा। साथ ही उन्होंने परियोजना के अंतर्गत फार्म मेकेनाइजेशन  के अन्तर्गत पावर टिलर, पावर वीडर, चाफ कटर, टूल किट बारे में लोगों को सम्पूर्ण जानकारी दी। इस कैम्प में लगभग 30-35 लोगों ने भाग लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें