फ़ॉलोअर

रविवार, 21 जुलाई 2024

*हिमाचल प्रदेश में नहीं पुरे देश में कानून व्यवस्था का लच्चर व ढीला रवैए चिंता का विषय और न्याय में देरी- बालक राम शर्मा*

 *हिमाचल प्रदेश में नहीं पुरे देश में कानून व्यवस्था का लच्चर व ढीला रवैए चिंता का विषय और न्याय में देरी- बालक राम शर्मा* 



     *बिलासपुर 21 भारतीय जवान किसान पार्टी के राष्ट्रीय मीडिय प्रभारी व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आज हिमाचल प्रदेश में नहीं बल्कि पुरे देश में कानून व्यवस्था बहुत ढीला और लच्चर होने से आज जनता में डर भय का मौहल बढ़ता जा रहा और किसी के साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो वह न्याय के लिए चक्कर पर चक्कर लगाता रहता है और सही न्याय नही मिलता न्याय में बहुत देरी होती है*

    *मीडिय प्रभारी बालक राम शर्म ने आगे बताया कि जैसे मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जोगिंद्रनगर के इलाका ऐहजू के समीप दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा से कार सवार पंजाब के तीन युवकों द्वारा चेन, मोबाइल और पर्स छीनने का प्रयास करने के मामले में मौजूदा सरकार पर कानून व्यवस्था को सख्त कार्रवाई करनी की मांग की गई है पार्टी प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जब से देश प्रदेश भाजपा-कांग्रेस की सरकारें है परन्तु देश प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और बहुत ही लच्चर हो चुकी है पता नहीं ये राजनैतिक षड्यंत्र है भाजपा-कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर में कॉलेज छात्रा के साथ बाहरी राज्यों के युवकों द्वारा छीना झपटी का प्रयास करना और कार के साथ करीब 20 मीटर तक घसीटना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है ऐसे ही बिलासपुर में कोर्ट परिसर में गोली कांड होना,चंबा जिला में युवक के टुकड़े- टुकड़े कर शव बोरी में डालकर नाले में फेंक देना इससे प्रतीत होता है कि हिमाचल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है*

    *भारतीय जवान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज, माफिया राज, चिट्टा राज सरेआम चल रहा है आम जनता सहित छात्रों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो चुका है डर भय का मौहल आम जनता में बढ़ता जा रहा है हमारा हिमाचल प्रदेश एक शांतिप्रिय राज्य था परन्तु मौहल दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है प्रदेश में इस तरह की घटनाएं देखने को नहीं मिलती थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ी है कानून व्यवस्था चरमरा गई है न्याय नाम की कोई चीज नहीं है हम आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हैं और सरकार कानून के रखवालों सख्त निर्देश दिये जाने की भी मांग करते हैं। जयहिंद*



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें