*पूंग-नौलखा सुन्दर नगर वाई पास से प्रभावित जनता की संयुक्त बैठक*
सुंदरनगर। मंगलवार को उपमंडलाधिकारी ( ना) सुन्दर नगर की अध्यक्षता में नेशनल हाईवे अथॉरटी ऑफ इंडिया के अधिकारीयों और पूंग-नौलखा सुन्दर नगर वाई पास से प्रभावित जनता की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में अमर सिंह राघवा सर्वजन संरक्षण समिति, हिमाचल प्रदेश के राज्य सलाहकार ने पिछले माह NHAI अधिकारियों द्वारा मानी गई मांगो पर की गई कार्रवाई बारे जानकारी मांगी। जिस पर NHAI द्वारा साकारात्मक जबाव न देने पर उपमंडलाधिकारी ने NHAI को एक सप्ताह में लिखित रिपोर्ट पेश करने को कहा व पिछली बैठकों में सहमति बने मुद्दों को हल करने के आदेश दिए।
उपमंडलाधिकारी ना. सुंदर नगर के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार को पुगं से नौलखा वाई पास निर्माण कार्य में हुए घोटाले की जांच को लेकर एक ज्ञापन भेजा।
प्रतिनिधि मंडल में अमर सिंह राघवा, पूर्ण सिंह, जनक सिंह राघवा, टेक सिंह, हरि सिंह, चेत राम, चयन लाल शर्मा, करतार सिंह, काश्मीर सिंह,राज कुमार, जीत सिंह, जै सिंह, पवन कुमार, धर्म सिंह ठाकुर, राम सिंह, कर्म सिंह, कमल किशोर, अशोक कुमार शर्मा , श्याम लाल इत्यादि शामिल रहे।
सुन्दर नगर बाईपास से सम्बन्धित सुन्दर नगर नगर परिषद व मुरारी देवी, लेदा, कलखर तक की लगभग 20 ग्राम पंचायतों की मुख्य मांगों पूंग से दिनेश्वरी तक सम्पर्क मार्ग, बस ठहराव, कपाही और पडसल मुख्य मार्गों को जोड़ने व घरो और जमीन सुरक्षा इत्यादि के अलावा वर्तमान में बरसात की एक बर्षा से ही फोरलेन सड़क के कई जगह से उखड़ने, डगों के खिसकने, पुलों की बेसमेंट के खिसकने व कई जगह किनारे टूटने के मुद्दे को लेकर आन्दोलन तेज करने की रणनीति बनाने के लिए आगामी सप्ताह बैठक करने का निर्णय सभी प्रतिनिधियों ने सर्व सहमति से लिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें