फ़ॉलोअर

मंगलवार, 20 अगस्त 2024

राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी :- राजीव राणा


राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी :- राजीव राणा



असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन व सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजीव राणा ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें ग्राम पंचायत बधानी में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजीव राणा ने जारी प्रेस वार्ता में कहा कि 

राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी और देश को विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा संचार की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। उनका दृष्टिकोण, जिसमें युवा शक्ति का सशक्तिकरण, एकता तथा धर्मनिरपेक्षता का समर्थन शामिल था, जो हमारे लिए एक अमूल्य धरोहर है।

पूर्व प्रधानमंत्री, राजीव गांधी, भारत के महान सपूत थे. उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया. मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद कदम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाये ।

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष कृष्णि देवी ,युवा कांग्रेस से जगदेव चंद,अनिल कुमार ,कांता देवी ,सिमरो देवी ,सुनील कुमार,सतीश कुमार आदि   पदाधिकारी मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें