फ़ॉलोअर

मंगलवार, 3 दिसंबर 2024

कृषि विषय पढने वाले बच्चों ने जाना शून्य बजट खेती के बारे में

 कृषि विषय पढने वाले बच्चों ने 

जाना शून्य बजट खेती के बारे में



 

तेलका , 3 दिसम्बर ( पवन भारद्वाज) ;

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका के कृषि विषय पढने वाले छात्रों ने तवारी नर्सरी में एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया ।

इसकी अगुवाई तेलका स्कूल की कृषि विषय प्रवक्ता निष्ठा बडोत्रा ने किया ।

जिसमें सुप्रसिद्ध बागवान पवन गौतम ने छात्रों को शून्य बजट प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। नर्सरी में बच्चो ने जीवा अमृत बनाया और खेती मे इसके फायदे जाने ,ब्लू बेरी पौधे की  डिपोटिंग और रिपॉटिग की ।

बच्चों को  खेती से जोड़ने और इसे अपना व्यवसाय चुनने के लिए प्रेरित किया ।

इस मौके पर तेलका स्कूल की अध्यापक रीता कुमारी व कृषि विषय पढने वाले बच्चे उपस्थित हुए  ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें