फ़ॉलोअर

गुरुवार, 2 जनवरी 2025

*जमा दो स्कूल कुटवा के आर्यन का हुआ खो खो गेम में महाराष्ट्र के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन*

 *जमा दो स्कूल कुटवा के आर्यन का हुआ खो खो गेम में महाराष्ट्र के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन*



           उमाशंकर दीक्षित 

कुल्लू। उपमंडल आनी के जमा दो स्कूल कुटवा के खिलाडी आर्यन का खो खो अंडर 14 में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 से 14 जनवरी तक महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अपना दमखम दिखाएगा । नेशनल के लिए सेलेक्शन हो जाने पर आर्यन के माता पिता प्रसन्नता से गदगद हैं तथा उसके पैतृक गाँव में खुशी की लहर है। खो खो खेल की इस तैयारी के लिए  जिला सोलन के कुनिहार में  छ:जनवरी तक कोचिंग कैंप भी रखा गया है।



    इस उपलब्धि के लिए आर्यन तथा परिवार वालों को जगह जगह से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। शारीरिक क्रीडा संगठन खंड आनी तथा शारीरिक शिक्षक संघ कुल्लू के अध्यक्ष शांता कुमार ठाकुर ने आर्यन को बधाई दी है। शिक्षक शांता कुमार इसी स्कूल में  पीईटी पोस्ट पर अपनी सराहनीय सेवाएं देकर नए कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं जिसमें वे 6 खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर तक चयनित करवाने में सफल रहे हैं तथा अपने स्कूल के बच्चों को खंड और जिला स्तर तक के पुरस्कार दिलवाने में कामयाब हुए हैं।

      पाठशाला की प्रधानाचार्या जयवंती ठाकुर तथा समस्त स्टाफ ने आर्यन और परिवार वालों को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें