फ़ॉलोअर

सोमवार, 3 मार्च 2025

*स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री आनी के विद्यार्थियों ने दलाश स्कूल में जानीं पढ़ाई की बारीकियां*

 *स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री आनी के विद्यार्थियों ने दलाश स्कूल में जानीं पढ़ाई की बारीकियां*









*विनय गोस्वामी /आनी*





    समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालयों में स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम आरंभ किया गया है । इस कार्यक्रम में पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थी  किसी अन्य विद्यालय में नवाचारी शैक्षिक अनुभव प्राप्त करते हैं । इसी कड़ी में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के दस विद्यार्थियों ने प्रवक्ता अनीता कौशल, प्रवक्ता कुंदन शर्मा तथा विज्ञान अध्यापक सतीश कुमार के नेतृत्व में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश का शैक्षणिक भ्रमण किया । भ्रमण के प्रथम दिवस प्रधानाचार्य डॉ बिपन लाल कश्यप ने पीएम श्री विद्यालय आनी के अध्यापकों तथा विद्यार्थियों का प्रातः कालीन सभा में स्वागत किया तथा राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता कुंदन शर्मा को विशेष तौर पर सम्मानित किया ।विद्यार्थियों ने जहां कक्षा कक्ष में दलाश स्कूल के विद्यार्थियों के साथ शैक्षणिक अनुभव प्राप्त किए तो वहीं पाठशाला की सभी प्रयोगशालाओं का दौरा भी किया । विद्यार्थी पाठशाला की भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, रिटेल लैब, आईटीई एस लैब, आईसीटी लैब तथा वर्चुअल लैब से विशेष रूप से प्रभावित हुए । 

  इस दौरान दोनों पाठशालाओं के शिक्षकों के मध्य शिक्षक संवाद आयोजित किया गया तथा दोनों पाठशालाओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अपनाई जा रही नवाचारी रणनीतियों को सांझा किया गया । प्रवक्ता कुन्दन शर्मा ने पीएम श्री योजना तथा आई सी टी टूल्स के बारे में जानकारी साझा की ।शैक्षिक भ्रमण के अंतिम दिवस दोनों पाठशाला के विद्यार्थियों के मध्य सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉ बिपन लाल कश्यप ने की । कार्यक्रम में भाषण , चित्रकला तथा नारा लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं से सावधान रहने का संदेश दिया । भाषण प्रतियोगिता में दलाश स्कूल से गुंजन प्रथम , पीएम श्री आनी से साहिल द्वितीय तथा दलाश स्कूल से कनिका  ने त्रितीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में पीएम श्री आनी से विपुल प्रथम , दलाश स्कूल से सुष्मिता द्वितीय तथा आरती ने  त्रितीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में मंडला स्कूल से विवेक प्रथम , पीएम श्री आनी से अभिनय कश्यप द्वितीय तथा जीविका ने  त्रितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर प्रवक्ता सुरेश ठाकुर ने मंच संचालन किया ।  प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने जानकारी दी कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं से प्रतिवर्ष सर्वाधिक मौतें होती हैं जोकि गंभीर विषय है । प्रधानाचार्य बिपन लाल कश्यप ने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा जागरूकता के प्रसार का आवाहन किया तथा सड़क पर पैदल चलते समय  बीच सड़क में न चलने ,सड़क पर चलते हुए मोबाइल फोन न चलाने तथा सड़क पर करते समय सावधानी बरतने की अपील की । 



   प्रधानाचार्य ने शिक्षा विभाग के स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम को विद्यालयों के मध्य शैक्षणिक अनुभवों को साझा करने हेतु अत्यंत उपयोगी माना । प्रवक्ता अनीता कौशल ने पांच दिवसीय कार्यक्रम में सहयोग के लिए दलाश स्कूल के प्रधानाचार्य तथा स्टाफ  का धन्यबाद किया ।

  इस अवसर पर दलाश स्कूल के उप प्रधानाचार्य प्रेमजीत चौहान ,सुरेश ठाकुर  जितेंद्र शर्मा , बिपना नेगी , महेंद्र ठाकुर, ऋषि पॉल सहित  संपूर्ण स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें