विश्व संगीत दिवस पर अलवर में 12 घंटे का सतत संगीतमय आयोजन आज 20 ता. को।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- विश्व संगीत दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया स्ट्रेस फ्री मिशन के संगीत प्रकोष्ठ “तराना अलवर” के तत्वावधान में 20 जून 2026 को प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक होटल लेमिनेड में 12 घंटे का सतत संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित गायक एवं गायिकाएँ विभिन्न विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देंगे।
आयोजन के मुख्य अतिथि देवेन्द्र शर्मा होंगे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश शर्मा एवं श्री चिन्मय पराशर उपस्थित रहेंगे।
तराना अलवर के संयोजक सुभाष भारती ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत के माध्यम से तनावमुक्त, सकारात्मक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण का संदेश देना है। इस दौरान फिल्मी गीत, ग़ज़ल, भजन, सूफी संगीत, देशभक्ति गीत तथा सदाबहार रचनाओं की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
कार्यक्रम में सुभाष भारती, परवेज़ अख्तर, मनमोहन सिंह, राकेश शर्मा, स्मिता शर्मा,मधु सिंघल,संगीता गौड़,शैला अख्तर,राजेंद्र कौर,गायत्री,मंजु शर्मा,सुधा मित्तल,प्रीतम, परमजीत सिंह,रूपसिंह,हरीश, नीरज,रोहित,कालीचरण,रवि नायक,पी.सी.सैनी,पवन,आनंद, संजय अरोड़ा,नरेश,दिनेश, महेंद्र,अरुण,विनय एवं अनील सहित अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।
आयोजकों के अनुसार सभी कलाकार निर्धारित क्रम में मंच पर प्रस्तुति देंगे और कार्यक्रम पूरे 12 घंटे निरंतर संचालित होगा। संगीत प्रेमियों के लिए यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा तथा शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। :::


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें