फ़ॉलोअर

रविवार, 2 अक्टूबर 2022

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर व नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के स्थापना दिवस के मौके पर संगठन द्वारा सभी जिला में गांधी जी से प्रेरणा लेकर संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए #NPS_हिमाचल_छोड़ो अभियान शुरू किया गया

 आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर व नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के स्थापना दिवस के मौके पर संगठन द्वारा सभी जिला में गांधी जी से प्रेरणा लेकर संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए #NPS_हिमाचल_छोड़ो अभियान शुरू किया गया ।

BHK NEWS HIMACHAL

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि

 यह अभियान सभी जिला में आज से शुरू किया गया है l इस मौके पर वह स्वयं मंडी में उपस्थित रहे l उन्होंने कहा कि गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर चरखा भी चलाया गया । उन्होंने बताया कि चरखा आत्मनिर्भरता का प्रतीक है l चरखे के माध्यम से गांधी जी विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार व स्वदेशी वस्तुओं के प्रति लगाव की भावना को जागृत करना चाहते थे l उनके पद चिन्हों पर चलकर हम भी NPS को खत्म कर पुरानी पेंशन बहाली चाहते हैं जिसके प्रयास लगातार जारी है l

हमें पूरा विश्वास है हम जल्द पेंशन बहाल करवाने में जरूर कामयाब होंगे l यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी हुआ l मंडी में संगठन द्वारा इस मौके पर रैली निकालकर गांधी जी को पुष्प अर्पित किए गए l उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष व अन्य कर्मचारियों द्वारा चरखा चलाकर पेंशन बहाली के संघर्ष को गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़ाने का निर्णय लिया । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नई पेंशन एक गंभीर बीमारी है जिसे दूर करना जरूरी है l जिस तरह से गांधी जी ने अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए सत्य-अहिंसा और स्वदेशी को अपनाया था, उसी तरह एनपीएस को भगाने के लिए भी संगठन द्वारा उन्हीं के पद चिन्हों पर आगे बढ़ा जाएगा l उन्होंने कहा कि गोरे अंग्रेजों के बाद वर्तमान समय में जो लोग सत्ता पर बैठे हैं वह कर्मचारियों की पेंशन खत्म करके खुद पेंशन ले रहे हैं जो कि सरासर गलत है । उन्होंने मांग की है कि यदि जल्द पेंशन बहाल नहीं हुई तो संगठन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए और बड़े आंदोलन किए जाएंगे l यदि चुनावों तक भी पेंशन बहाल नहीं होते तो इस बार कर्मचारी अपना बोट पुरानी पेंशन बहाली के लिए ही देगा l इस मौके पर जिला मंडी के अध्यक्ष लेखराज राज, सलाहकार कन्हैया राम सैनी, सचिव नसीब सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ अवस्थी, महिला विंग अध्यक्ष मंजुला वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा, महासचिव प्रवीण धीमान, महिला विंग महासचिव वनिता सकलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, अतिरिक्त महासचिव भारती बहल व संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

l

एआईएफएफ के महासचिव शाजी ने नबाजे प्रतिभागी विधायक शांडिल्य ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला यश तिवारी बेस्ट स्कोरर, बेस्ट गोलकीपर युवराज व बेस्ट प्लेयर अथर्व को चुना गया

 शिमला के नाम रहा अंडर-14 सब जूनियर फुटबॉल का खिताब

एआईएफएफ के महासचिव शाजी ने नबाजे प्रतिभागी

विधायक शांडिल्य ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला

यश तिवारी बेस्ट स्कोरर, बेस्ट गोलकीपर युवराज व बेस्ट प्लेयर अथर्व को चुना गया

BHK NEWS HIMACHAL

*सत्यदेव शर्मा सहोड़*

सोलन।

स्थानीय ऐतिहासिक ठोड़ो ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मेजबान सोलन और शिमला के बीच मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में शिमला ने मेजबान सोलन को 2-1 से पराजित किया।

इस टूर्नामेंट में प्रदेश भर से 12 टीमों ने भाग लिया। रविवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान सोलन और मंडी के बीच खेला गया। मेजबान सोलन ने मंडी को 2-0 से पराजित किया। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला शिमला और कांगड़ा के खेला गया। शिमला ने कांगड़ा को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।बाद दोपहर 4:00 बजे फाइनल मुकाबला मेजबान सोलन और शिमला के बीच खेला गया। मेजबान सोलन की टीम ने मैच के पहले हाफ में 1-0 कई बढ़त बनाई। सोलन की ओर से जिमित ने टीम के लिए गोल किया। दूसरे हाफ में शिमला की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ मैच में वापिसी की, बल्कि मैच को भी जीता। शिमला के खिलाड़ी कबीर और यश तिवारी ने एक - एक गोल किया। टूर्नामेंट का बेस्ट स्कोरर यश तिवारी को चुना गया। जबकि बेस्ट गोलकीपर युवराज मनकोटिया तथा बेस्ट प्लेयर अथर्व को चुना गया। फाइनल मुकाबले में अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के महासचिव शाजी प्रभाकरण बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जबकि स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री धनीराम शांडिल्य विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में एआईएफएफ के महासचिव शाजी प्रभाकरण ने कहा कि

हिमाचल प्रदेश में फुटबॉल प्रतिभा बेशुमार है। संसाधनों की कमी के बावजूद यहां के बच्चे काफी प्रतिभाशाली हैं। हिमाचल फुटबॉल को ऊपर उठाने के लिए एआईएफएफ हर संभव सहायता के लिए कृतसंकल्प है। हम चाहते हैं कि हिमाचली खिलाड़ी भी अच्छे फुटबॉल क्लबों के अलावा देश के लिए भी खेलें। एआईएफएफ की नई कार्यकारिणी का हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ को भरपूर सहयोग मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में फुटबॉल खेल ज्यादा से ज्यादा प्रसारित करने में महासंघ भरसक प्रयास करेगा।स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री धनीराम शांडिल्य ने कहा कि ठोड़ो खेल ग्राउंड को खेल गतिविधियों के लिए सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों के प्रति लगाव पैदा करने के लिए खेल गतिविधियों को ओर अधिक बढ़ाया जाना चाहिए। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरुण शर्मा, महासचिव करणजीत सिंह, कुलदीप, तिलक राज शर्मा, नवीन वर्मा, पवन कुमार, चंबा के महासचिव नरेश खन्ना, मंडी के जिलाध्यक्ष लीला विलास, वीरेंद्र सेन, प्रवीण शर्मा, मोहम्मद इकराम, शुभम गुरुंग, मैच कमिश्नर दीपक शर्मा, रैफरी कश्मीर सिंह, वीरेंद्र, रोहित समेत अन्य कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

शनिवार, 1 अक्टूबर 2022

“एक देश एक स्वास्थ्य तंत्र” समय की मांग - राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

“एक देश एक स्वास्थ्य तंत्र” समय की मांग - राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर 

आरोग्य भारती द्वारा   राजभवन  शिमला में  “एक देश एक स्वास्थ्य तंत्र” (वन नेशन वन हैल्थ सिस्टम) विषय पर आयोजित परिसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में हिमाचल सरकार के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर  ने कहा कि “एक देश एक स्वास्थ्य तंत्र” वर्तमान समय की मांग है।  हिमाचल सरकार के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस परिसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने ने आगे कहा कि आयुर्वेद,योग एवं अन्य चिकित्सा पद्धतियों का हमारे हैल्थ सिस्टम में विशेष महत्व है। ऐलोपैथी सहित सभी चिकित्सा पद्धतियों को साथ लेकर चलने से हमारा स्वास्थ्य सेवा तंत्र और सुदृढ़ होगा । कार्यक्रम में आरोग्य भारती के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर जानकारी देते हुए डॉ राकेश पंडित ने कहा कि आरोग्य भारती  स्वास्थ्य के क्षेत्र में आरोग्य भारती स्वस्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक सेवा संगठन है जो देशभर में प्रिवेंटिव मेडिसिन, हेअल्थी लाइफ स्टाइल ,पर्यावरण सुरक्षा आदि विषयों पर काम करता हैI सभी चिकित्सा पद्धतियों के अपनी विशेषताएं भी है और कुछ सीमाएं भी ह प्रिवैंटिव मैडीसिन को केंद्र में रखकर ,सभी चिकित्सा पद्धतियों के समन्वित प्रयास द्वारा  स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से पूरे भारत में कार्य करने वाला सेवा संगठन है । कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रुप बोलते हुए आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक वार्ष्णेय ने  एक देश एक स्वास्थ्य तंत्र (वन नेशन वन हैल्थ सिस्टम) विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने आगे कहा कि आरोग्य भारती समय समय पर स्वास्थ्य से सम्बन्धित समसामयिक विषयों पर अपने सुझाव सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य निति आयोग को प्रेषित करती रहती है.  विषय पर भी निति आयोग के साथ चर्चा कर अपने सुझाव प्रस्तुत किये थे जिन्हे निति आयोग ने मान कर आगे कार्यवाही प्रारंभ कर दी है. स्वास्थ्य के क्षेत्र के सभी भागीदारों स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा के लिए ही  हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य निति निर्धारकों एवं विशेषज्ञों के साथ आज का परिसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है I काशी से पधारे विशिष्ट वक्ता डॉ इन्दर नील बासु क्लीनिकल प्रैक्टिस एवं अनुसंधान एवं पीजीआई चण्डीगढ़ से प्रोफेसर अक्षय आनंद ने सर्वसम्वेशी चिकित्सा शिक्षा विषयों पर अपनी प्रस्तुति प्रदान की I परिसंवाद में प्रश्नोत्तर का सत्र रहा I इस कार्यक्रम मे इनके अतिरिक्त हिमाचल सरकार में सेक्रेट्री आयुष श्री राजीव शर्मा , डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन डॉ राजेश पठानिया , वाइस चांसलर अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश डॉ सुरेंद्र कश्यप, डायरेक्टर एनएचएम श्री हेमराज बैरवा, नपठानिया, डायरेक्टर आयुर्वेदा श्री विनय सिंह, एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज श्री राजीव कुमार , डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. अम्बिका चौहान, सचिव राज्यपाल श्री राजेश शर्मा, विशेष कार्यकारी अधिकारी राज्यपाल श्री प्रकाश देसाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे I प्रांत सचिव डा हेम राज शर्मा, उपाध्यक्ष् डा अनिल मेहता, प्रांत सह सचिव डा अनिल भरद्वाज, प्रांत गर्भ संस्कार आयाम प्रमुख डा सोनी कपिल, प्रांत कोषाध्यक्ष् डा कुलदीप कुमार, आरोग्य भारती शिमला से जिलाध्यक्ष डा नरेश कुमार शर्मा, डा नरेंद्र सूद, डा अनिल ठाकुर तथा जवाहर कौल ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की I

इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक वार्ष्णेय जी ने माननीय राज्यपाल को “आरोग्य संपदा” पत्रिका का सर्व-समावेशी चिकित्सा विशेषांक भेंट किया। आरोग्य भारती हिमाचल डा नरेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया । मंच संचालन श्री जवाहर कौल  ने मंच संचालन किया । 

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को राजकीय महाविद्यालय संजौली के छात्रों ने सफल बनाने में दिया एहम योगदान

 आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को राजकीय महाविद्यालय संजौली के छात्रों ने सफल बनाने में दिया एहम योगदान

BHK NEWS HIMACHAL

" आजादी का अमृत महोत्सव" कार्यक्रम के अंतर्गत भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से उत्कृष्ट अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली (शिमला) के विद्यार्थियों द्वारा चमियाना गांव में 13 अगस्त 2022 को एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। जिसके माध्यम से गांव के लोगों को अपने -अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया था। उसका एक वीडियो विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किया गया । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सी बी मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उनके साथ प्रोसेसर भारती भागड़ा भी कार्यक्रम में विद्यमान थी। इस कार्यक्रम की सभी द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई तथा मुख्य अतिथि प्राचार्य महोदय ने बच्चों को अपने अंदर राष्ट्रभक्ति की भावनाओं को हमेशा सुदृढ रखने का आवाहन किया । इस अवसर पर कार्यक्रम को प्रस्तुत करने वाले 19 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

“एक देश एक स्वास्थ्य तंत्र” समय की मांग - राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

“एक देश एक स्वास्थ्य तंत्र” समय की मांग - राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर 

BHK NEWS HIMACHAL

आरोग्य भारती द्वारा   राजभवन  शिमला में  “एक देश एक स्वास्थ्य तंत्र” (वन नेशन वन हैल्थ सिस्टम) विषय पर आयोजित परिसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में हिमाचल सरकार के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर  ने कहा कि “एक देश एक स्वास्थ्य तंत्र” वर्तमान समय की मांग है।  हिमाचल सरकार के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस परिसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने ने आगे कहा कि आयुर्वेद,योग एवं अन्य चिकित्सा पद्धतियों का हमारे हैल्थ सिस्टम में विशेष महत्व है। ऐलोपैथी सहित सभी चिकित्सा पद्धतियों को साथ लेकर चलने से हमारा स्वास्थ्य सेवा तंत्र और सुदृढ़ होगा । कार्यक्रम में आरोग्य भारती के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर जानकारी देते हुए डॉ राकेश पंडित ने कहा कि आरोग्य भारती  स्वास्थ्य के क्षेत्र में आरोग्य भारती स्वस्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक सेवा संगठन है जो देशभर में प्रिवेंटिव मेडिसिन, हेअल्थी लाइफ स्टाइल ,पर्यावरण सुरक्षा आदि विषयों पर काम करता हैI सभी चिकित्सा पद्धतियों के अपनी विशेषताएं भी है और कुछ सीमाएं भी ह प्रिवैंटिव मैडीसिन को केंद्र में रखकर ,सभी चिकित्सा पद्धतियों के समन्वित प्रयास द्वारा  स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से पूरे भारत में कार्य करने वाला सेवा संगठन है । कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रुप बोलते हुए आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक वार्ष्णेय ने  एक देश एक स्वास्थ्य तंत्र (वन नेशन वन हैल्थ सिस्टम) विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने आगे कहा कि आरोग्य भारती समय समय पर स्वास्थ्य से सम्बन्धित समसामयिक विषयों पर अपने सुझाव सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य निति आयोग को प्रेषित करती रहती है.  विषय पर भी निति आयोग के साथ चर्चा कर अपने सुझाव प्रस्तुत किये थे जिन्हे निति आयोग ने मान कर आगे कार्यवाही प्रारंभ कर दी है. स्वास्थ्य के क्षेत्र के सभी भागीदारों स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा के लिए ही  हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य निति निर्धारकों एवं विशेषज्ञों के साथ आज का परिसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है I काशी से पधारे विशिष्ट वक्ता डॉ इन्दर नील बासु क्लीनिकल प्रैक्टिस एवं अनुसंधान एवं पीजीआई चण्डीगढ़ से प्रोफेसर अक्षय आनंद ने सर्वसम्वेशी चिकित्सा शिक्षा विषयों पर अपनी प्रस्तुति प्रदान की I परिसंवाद में प्रश्नोत्तर का सत्र रहा I इस कार्यक्रम मे इनके अतिरिक्त हिमाचल सरकार में सेक्रेट्री आयुष श्री राजीव शर्मा , डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन डॉ राजेश पठानिया , वाइस चांसलर अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश डॉ सुरेंद्र कश्यप, डायरेक्टर एनएचएम श्री हेमराज बैरवा, नपठानिया, डायरेक्टर आयुर्वेदा श्री विनय सिंह, एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज श्री राजीव कुमार , डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. अम्बिका चौहान, सचिव राज्यपाल श्री राजेश शर्मा, विशेष कार्यकारी अधिकारी राज्यपाल श्री प्रकाश देसाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे I प्रांत सचिव डा हेम राज शर्मा, उपाध्यक्ष् डा अनिल मेहता, प्रांत सह सचिव डा अनिल भरद्वाज, प्रांत गर्भ संस्कार आयाम प्रमुख डा सोनी कपिल, प्रांत कोषाध्यक्ष् डा कुलदीप कुमार, आरोग्य भारती शिमला से जिलाध्यक्ष डा नरेश कुमार शर्मा, डा नरेंद्र सूद, डा अनिल ठाकुर तथा जवाहर कौल ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की I

इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक वार्ष्णेय जी ने माननीय राज्यपाल को “आरोग्य संपदा” पत्रिका का सर्व-समावेशी चिकित्सा विशेषांक भेंट किया। आरोग्य भारती हिमाचल डा नरेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया । मंच संचालन श्री जवाहर कौल  ने मंच संचालन किया । 

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुब्लू में अध्यापक और स्टाफ के 10 पद खाली निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मात्र सरकार की कठपुतली निदेशक का पदनाम बदलकर तबादला प्रबंधन अधिकारी कर देना चाहिए – डॉ. तंवर

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुब्लू में अध्यापक और स्टाफ के 10 पद खाली

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मात्र सरकार की कठपुतली

निदेशक का पदनाम बदलकर तबादला प्रबंधन अधिकारी कर देना चाहिए – डॉ. तंवर

BHK NEWS HIMACHAL

पिछले 20 दिनों के अंदर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुब्लू से चार अध्यापकों के तबादले किए गए हैं। इनमें टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल और एक लैब असिस्टेंट है। स्कूल में पिछले 12 साल से क्लर्क और 8 साल से ड्राइंग मास्टर नहीं है। इसके अलावा स्कूल में सीनियर असिस्टेंट, डीपीई, पीईटी, चपरासी के पद खाली पड़े हैं।

बलोग पंचायत कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की सबसे दूर की पंचायत है। स्कूल में छठी से बाहरवीं तक 165 बच्चे पढ़ रहे हैं। अध्यापकों के तबादलों के बाद बच्चों का भविष्य दांव पर है। 

तबादलों से नाखुश छात्रों के अभिभावक डॉ. कुलदीप सिंह तंवर की अध्यक्षता में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा वीरेंद्र कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक संजीव सूद, संयुक्त निदेशक डॉ. भुवन शर्मा और संयुक्त निदेशक आईटी से मिले।

प्रीतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं, सत्र समाप्त होने को है ऐसे में स्कूल से तबादले करना बच्चों के भविष्य से सरासर खिलवाड़ है।

डॉ. तंवर ने कहा कि इससे भी ज़्यादा खेद का विषय यह है कि अधिकारी स्वतंत्र तौर पर काम नहीं कर पा रहे। अधिकारी केवल मात्र कठपुतली की तरह सरकार के इशारों पर हरकत कर रहे हैं।

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा से जब अध्यापकों के तबादलों के बारे में पूछा गया तो उनका एक ही जवाब था कि सब ऊपर से आए निर्देशों से ही तबादले किए गए हैं।

डॉ. तंवर ने कहा कि विभाग केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि निदेशक का पदनाम बदलकर तबादला प्रबंधन अधिकारी कर देना चाहिए।

 डॉ. तंवर ने कहा कि अगर तुरंत प्रभाव से स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई तो आने वाले एक महीने में जनता तथाकथित ऊपर वालों को सबक सिखाएगी।

डब्बल इंजन की सरकारें लागू कर रही है विनाशकारी नीतियाँ-तपन सेन मज़दूर-किसान विरोधी नीतियों को रोकने करने के लिए जनता का संघर्ष ज़रूरी

 डब्बल इंजन की सरकारें लागू कर रही है विनाशकारी नीतियाँ-तपन सेन

मज़दूर-किसान विरोधी नीतियों को रोकने करने के लिए जनता का संघर्ष ज़रूरी

BHK NEWS HIMACHAL

मंडी:सीटू का दो दिविसिय 14वां राज्य सम्मेलन आज मंडी में शुरू हुआ जिसमें सीटू से जुड़ी 65 यूनियनों के तीन सौ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।इस सम्मेलन की अध्यक्षता विजेंद्र मेहरा, जगत राम, भूपेंद्र सिंह, जोगिंदर कुमार और विना शर्मा कर रहे हैं।स्वागत समिति के अध्यक्ष कामरेड देवीदास ने सभी मेहमानों और प्रतिनिधियों का स्वागत किया ।जिसका उदघाटन सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद तपन सेन ने किया।उन्होंने कहा कि देश गंभीर हालत से गुज़र रहा है जिसमें सरकार की विनाशकारी नीतियों के कारण एक तरफ़ जनता महँगाई व बेरोज़गारी से परेशान है तो दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था संकट में है जिसमें रोज़गार बढ़ने के बजाये कम होते जा रहे हैं।केंद्र की मोदी सरकार लगातार मज़दूर, किसान और आमजनता विरोधी नीतियां लागू कर रही है।सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आज हमारे देश की सम्पत्तियां मुठी भर पूंजीपतियों को लुटाई जा रही है जिसका परिणाम ये है कि अडानी आज दुनियां का दूसरे नंम्बर का धनवान बन गया है जबकि ग़रीबी में हम नाइजीरिया से भी नीचे चले गए हैं।मोदी सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र को राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाईपलाईन योजना के नाम पर अपने मित्र पूंजीपतियों को कौड़ियों के भाव बेचने की नीति लागू की है।रेल, कोयला ,हवाई जहाज, बैकं, बीमा क्षेत्र के साथ साथ अब तो सरकार ने फ़ौज में सैनिकों की भर्ती को भी पार्ट टाइम आधार पर शुरू कर दिया जिसके चलते अब अग्निवीर भर्ती किये जायेंगे।सरकार सभी प्रकार के रोज़गार स्थायी के बदले पार्ट टाइम और कांट्रेक्ट पर उपलब्ध कराने की नीति लागू कर रही है।सरकार ने मज़दूरों के हकों की रक्षा के लिए बने श्रम कानूनों को पूंजीपतियों और बड़ी कारपोरेट घरानों के पक्ष में बदलने का फैसला लिया है जिसका सीटू और अन्य मज़दूर संगठन विरोध कर रहे हैं। सरकार ने काम के घण्टे आठ से बढ़ाकर बारह करने का फैसला किया है।मोदी सरकार आज़ादी के 75वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित किए जा रहे अमृत महोत्सव के नाम पर समाज में जहर घोल रहे हैं और इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।इस सरकार के कार्यकाल में धर्म व जाति के आधार पर बंटवारा बढ़ा है और महिलाओं और दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रहे हैं।इसलिये इन विनाशकारी नीतियों को लागू होने से रोकने का एक ही मंत्र है कि मज़दूर, किसान,कर्मचारी और अन्य मेहनतकश जनता को संगठित होकर इस सरकार के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज करना होगा।हमें जनता को इस सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे जागरुक करने की बहुत ज्यादा ज़रूरत है।सम्मेलन को मज़दूर संगठन एटक के राज्य उपाधयक्ष लेख राम वर्मा,जनवादी महिला समिति की अध्यक्षा विना वैद्या, नौंजवान सभा के सुरेश सरवाल किसान सभा के जोगिंदर वालिया और एस एफ आई के उपेंद्र और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के भीम सिंह और एच पी एम आर के जगदीश ठाकुर ने भी अपने संगठन की ओर से सम्मेलन के लिए शुभकामनाएं दी।