फ़ॉलोअर

शनिवार, 5 नवंबर 2022

*खेलो इंडिया नॉर्थ जॉन वुशू वोमेन लीग ।*


 *खेलो इंडिया नॉर्थ जॉन वुशू वोमेन लीग ।* 


BHK NEWS HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश: पी एन आजाद महासचिव हिमाचल प्रदेश वुशू संघ ने यह जानकारी देते हुए कहा कि खेलो इंडिया वुशू वोमेन लीग नॉर्थ जोनल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का आज के दिन का बेहतरीन व शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

  *तौलू इवेंट सब-जूनियर वर्ग में* 

1. *जय श्री स्वर्ण पदक*  7.20

2.  रोहिका सिल्वर पदक।   6.90

3. शीतल कांस्य पदक         

 *तौलु इवेंट- जूनियर वर्ग में* 

1. मनत शर्मा रजत पदक 6.55

2. पलक कांस्य पदक। 6.40

3. शिल्पा रजत पदक 7.00

4. जेस्मिन कांस्य पदक 6.70

 *तौलू इंवेट - सीनियर वर्ग में* 

1. शिवानी स्वर्ण पदक 6.90


 *शांसु इवेंट मे सीनियर वर्ग में* 

1. हिमाचल प्रदेश की पूनम पहले मैच में 52kg भार में जम्मू कश्मीर की खिलाड़ी को हराया। और दूसरे मैच में हरियाणा की खिलाड़ी को धूल चटाई तथा तीसरे पायदान  में जगह बनाई 

2.  48 किलो भार मे हिमाचल की संध्या देवी ने लगातार तीन मैच में जीत हासिल की। तथा क्वार्टर फाइनल  मे जगह बनाई।

 *शांशु इंवेट जूनियर वर्ग* 

1. हिमाचल प्रदेश की दिया ने 45 किलो भार में जम्मू कश्मीर की खिलाड़ी को हराया 


 *हिमाचल प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने इस बार बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है और पहली बार हिमाचल प्रदेश की झोली में इतने पदक लाए । यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है* 

 *लीग मे केवल महिला खिलाड़ियों की हो रही हैं भागेदारी:*

 आजाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब- जूनियर,जूनियर और सिनियर वर्गों की लगभग 500 महिला खिलाड़ी भाग ले रही है। तथा प्रतियोगिता मे सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में लगभग 45 महिला खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

 *खेलो इंडिया महिला वुशू लीग नॉर्थ जोनल की 8 राज्य की महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।* 


इस अवसर पर सुहैल एहमद चेयरमैन (CEO) भारतीय वुशू संघ, श्री कृष्ण कुमार परियोजना अधिकारी, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), कुलदीप हांडू द्रोणाचार्य अवॉर्डी, बबीता महासचिव जम्मू & कश्मीर वुशू संघ पूर्ण चन्द, खेम सिंह, हेम राज, नरेश कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।



शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

नगरोटा बगवां में गरजीं प्रियंका

 नगरोटा बगवां में गरजीं प्रियंका


 

BHK NEWS HIMACHAL

 हिमाचल प्रदेश ( प्रकाश चन्द शर्मा)-:अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में माथा टेका। मां ज्वाला की दिव्य ज्योतियों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर अधिकारी ने उन्हें मां की चुनरी भेंट की। इसके बाद वे नगरोटा बगवां के लिए रवाना हुईं। कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि रोजगार, पेंशन, महंगाई को लेकर भाजपा कुछ नहीं करेगी। भाजपा नेता अपने लिए, अपने स्वार्थ के लिए चुनाव मैदान में खड़े हैं। सोच समझकर वोट डालें। समझें, नीयत साफ किसकी है और किसकी खोटी। पुलिस भर्तियों में घोटाले, पीपीई किट घोटाला, शिक्षक भर्ती में घोटाला और प्रदेश में अब ड्रग्स भी फैला हुआ है। भाजपा के राज में ये घोटाले हैं। उद्योगपतियों के लिए सब कुछ हो सकता है, आपके लिए कुछ नहीं। क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं? हिमाचल में 4 हजार सैनिक सेना में जाते थे। अग्निपथ योजना से अब सिर्फ 400 से 500 युवा सेना में जा पाएंगे। उनमें से भी 75 फीसदी 4 साल बाद घर भेज दिए जाएंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निपथ योजना को रद्द किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसानों के कर्ज मार्फ करने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार बनते ही तीन घंटे में किसानों के कर्ज माफ किए गए। आज सबसे कम बेराजेगारी छत्तीसगढ़ में है। कांग्रेस आपके लिए गारंटी लेकर आई है। हमारी सरकारों ने करके दिखाया है। पहली कैबिनेट में ओपीएस देंगे। हिमाचल के 1 लाख रोजगार देंगे। 63 हजार पद खाली पद भरेंगे। 5 साल में 5 लाख रोजगार देंगे।



कोटशेरा महाविद्यालय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य महोदया को ज्ञापन देकर कॉलेज की विभिन्न मांगों एव छात्रों को आ रहीं समस्या को लेकर अवगत करवाया

 कोटशेरा महाविद्यालय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य महोदया को ज्ञापन देकर कॉलेज की विभिन्न मांगों एव छात्रों को आ रहीं समस्या को लेकर अवगत करवाया 



           BHK NEWS HIMACHAL                              

  *अखिल* *भारतीय* *विद्यार्थी* *परिषद* *कोटशेरा* *के* *कार्यकर्ताओं* *ने* *प्राचार्य* *महोदया* *को* *दिया* *ज्ञापन* |  

  

              आज  कोटशेरा महाविद्यालय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य महोदया को ज्ञापन देकर कॉलेज की विभिन्न मांगों एव छात्रों को आ रहीं समस्या को लेकर अवगत करवाया । 

इकाई अध्यक्ष सुशील शर्मा ने  बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक जिम्मेदार छात्र संगठन होने के नाते छात्रों के अधिकारों के लिए लगातार काम कर रहा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा मौजूदा मुद्दों के समाधान के लिए सुझाव के साथ-साथ छात्रों की आवाज उठाने में सक्रिय भूमिका निभाता है स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों और मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। आज विद्यार्थी परिषद ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी मांगों को प्राचार्य महोदया के समक्ष रखा । 



उन्होंने कहा है कि द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणामों मे आ रहीं अनियमितता को दूर किया जाए, इकाई सचिव समीर ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष महाविद्यालय मे जो परीक्षा द्वितीय वर्ष की हुई थी उनका परिणाम हाल ही में घोषित किया गया है जिसमें लगभग 70 से 100 विद्यार्थियों को मात्र एक एक अंक से फेल किया गया है जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय की इस  लापरवाही के कारण विद्यार्थियों का भविष्य खतरे मे आ गया है सभी विद्यार्थियों द्वारा रेवोल्यूशन का फॉर्म भरा गया है जिसमें की एक पेपर को चेक करने की फीस लगभग 300 रुपये निर्धारित की गई है। हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों मात्र एक अंक से फेल करना ताकि वह 300 रुपय का रेवोल्यूशन फॉर्म भरे इस पर विद्यार्थी परिषद निंदा करती है वह प्रशासन से मांग करती है कि इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए अतः इस पर अगर सही ढंग से कार्यवाही नहीं की गयी तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेगी। 



साथ ही उन्होंने कहा की महाविद्यालय परिसर मे चल रहे कार्य को तीव्र गति से और सहज गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। सुशील शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय मे चल रहे कॉन्फ्रेंस हॉल का कार्य शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन इस वर्ष अगस्त माह मे हो जाना था लेकिन ठेकेदार की लापरवाही द्वारा अभी तक इसका कार्य पूरा नहीं हुआ और इस कॉन्फ्रेंस हॉल के भवन निर्माण का सामान महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर फेंका गया है जिस कारण विद्यार्थियों को महाविद्यालय मे आने जाने मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और विद्यार्थियों का य़ह भी कहना है कि इस कार्य मे गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। विद्यार्थी परिषद य़ह मांग करती है कि अगर इस कॉन्फ्रेंस हॉल का कार्य अगर य़ह ठेकेदार जल्द से जल्द पूरा नहीं करता है तो इस कार्य को किसी अन्य ठेकेदार को सौंपा जाए ताकि वह इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करे। 



प्राचार्य महोदया ने सभी  कार्यकर्ताओं को आशवासन दिया की उनकी मांगे जल्द से जल्द पुरी की जाएगी । 

 







*प्रैस नोट* *खेलो इंडिया नॉर्थ जॉन वुशू वोमेन लीग ।* हिमाचल प्रदेश: पी एन आजाद महासचिव हिमाचल प्रदेश वुशू संघ ने यह जानकारी देते हुए कहा कि खेलो इंडिया वुशू वोमेन लीग नॉर्थ जोनल प्रतियोगिता का आयोजन खेलों इंडिया के द्वारा आज से श्रीनगर (जम्मू & कश्मीर) एस के इंडोर स्टेडियम में शुरू हो गई है। यह प्रतियोगिता 7 नवम्बर 20222तक चलेगी। आज इस महिला वुशू लीग के शुभारंभ के मुख्य अतिथि डा. हिना भट्ट उपाध्यक्ष, खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड जम्मू & कश्मीर सरकार व युवा बीजेपी नेत्री के कर कमलों द्वारा किया गया। तथा विशेष रुप से श्री नदीम एहमद उप-निदेशक खेल विभाग जम्मू & कश्मीर उपस्थित रहे। *लीग मे केवल महिला खिलाड़ियों की होगी भागेदारी:* आजाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब- जूनियर,जूनियर और सिनियर वर्गों की लगभग 500 महिला खिलाड़ी भाग ले रही है। तथा प्रतियोगिता मे सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में लगभग 45 महिला खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस अवसर पर सुहैल एहमद चेयरमैन (CEO) भारतीय वुशू संघ, श्री कृष्ण कुमार परियोजना अधिकारी, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), कुलदीप हांडू द्रोणाचार्य अवॉर्डी, बबीता महासचिव जम्मू & कश्मीर वुशू संघ पूर्ण चन्द, खेम सिंह, हेम राज, नरेश कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। *खेलों इंडिया महिला वुशू जोनल लीग में हिमाचल प्रदेश की महिला खिलाड़ी भाग लेने के लिए शेरे-ए-कश्मीर इंदौर स्टेडियम श्रीनगर , (जम्मू & कश्मीर) में पहुंच गई है ।* मुख्य अतिथि ने इस लीग में भाग लेने वाली सभी महिला खिलाड़ियों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।


 *खेलो इंडिया नॉर्थ जॉन वुशू वोमेन लीग ।* 


BHK NEWS HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश: पी एन आजाद महासचिव हिमाचल प्रदेश वुशू संघ ने यह जानकारी देते हुए कहा कि खेलो इंडिया वुशू वोमेन लीग नॉर्थ जोनल प्रतियोगिता का आयोजन खेलों इंडिया के द्वारा आज से श्रीनगर (जम्मू & कश्मीर) एस के इंडोर स्टेडियम में शुरू हो गई है। यह प्रतियोगिता 7 नवम्बर 20222तक चलेगी।



  आज इस महिला वुशू लीग के शुभारंभ के मुख्य अतिथि डा. हिना भट्ट  उपाध्यक्ष, खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड जम्मू & कश्मीर सरकार व युवा बीजेपी नेत्री के कर कमलों द्वारा किया गया। तथा विशेष रुप से श्री नदीम एहमद उप-निदेशक खेल विभाग जम्मू & कश्मीर उपस्थित रहे।



 *लीग मे केवल महिला खिलाड़ियों की होगी भागेदारी:*

 आजाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब- जूनियर,जूनियर और सिनियर वर्गों की लगभग 500 महिला खिलाड़ी भाग ले रही है। तथा प्रतियोगिता मे सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में लगभग 45 महिला खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।


इस अवसर पर सुहैल एहमद चेयरमैन (CEO) भारतीय वुशू संघ, श्री कृष्ण कुमार परियोजना अधिकारी, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), कुलदीप हांडू द्रोणाचार्य अवॉर्डी, बबीता महासचिव जम्मू & कश्मीर वुशू संघ पूर्ण चन्द, खेम सिंह, हेम राज, नरेश कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 *खेलों इंडिया महिला वुशू जोनल लीग में हिमाचल प्रदेश की महिला खिलाड़ी भाग लेने के लिए शेरे-ए-कश्मीर इंदौर स्टेडियम श्रीनगर , (जम्मू & कश्मीर) में पहुंच गई है ।*  

मुख्य अतिथि ने इस लीग में भाग लेने वाली सभी महिला खिलाड़ियों के लिए अपनी  शुभकामनाएं दी।



राजकीय माध्यमिक पाठशाला में बच्चों की सुलेख प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर बड़े उत्साह के साथ भाग लिया

 राजकीय माध्यमिक पाठशाला में बच्चों की सुलेख प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर बड़े उत्साह के साथ भाग लिया 



BHK NEWS HIMACHAL

राजकीय माध्यमिक पाठशाला में बच्चों की सुलेख प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और इस लेखन प्रतियोगिता का परिणाम मंजू लता तथा नीलम ने निकाला जिसमें अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त हुए

 छठी कक्षा से प्रथम स्थान कशिश और द्वितीय स्थान शीतल तथा तृतीय स्थान दिव्य ने प्राप्त किया 

सातवीं कक्षा से नैंसी ने प्रथम स्थान सृष्टि ने दूसरा स्थान तथा करण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया आठवीं कक्षा से भूमिका ने प्रथम स्थान दीपिका ने दूसरा स्थान तथा दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

 इस उपलक्ष पर स्कूल के मुख्य अध्यापक रमेश कुमार ने बच्चों की प्रतियोगिता वाली भावना की सराहना की और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया उन्होंने कहा कि लेखन प्रतियोगिता भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को चार चांद लगाती है और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है




निर्भीक होकर करें मतदान* 12 नवंबर को हो रहे विधानसभा चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें

 *सभी चुनें :-सही चुनें*



BHK NEWS HIMACHAL

*निर्भीक होकर करें मतदान* 12 नवंबर को हो रहे विधानसभा चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मतदान करना हमारा कर्तव्य भी है और हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी। इसलिए हमें मतदान जरूर करना चाहिए, लेकिन हमें किसी प्रकार के प्रलोभन में आकर मतदान नहीं करना चाहिए बल्कि बिना किसी प्रलोभन के और निर्भीक होकर मतदान करें। मतदान यह सोच करना है कि हम अपने समाज, क्षेत्र के विकास व अपने आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए यह कर रहे हैं। हमारे द्वारा चुना सही प्रतिनिधि हमारे क्षेत्र के विकास के लिए न केवल नए आयाम स्थापित करेगा बल्कि शिक्षा के स्तर को मजबूत करेगा। इसलिए सभी को 12 नवंबर को मतदान केंद्र में जाकर मतदान जरूर करना है और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना है। -




गुरुवार, 3 नवंबर 2022

प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा है कि पिछले कल से विश्वविद्यालय परिसर में नैक की टीम पहुंच हुई है जिसमे विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है

प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा है कि पिछले कल से  विश्वविद्यालय परिसर में  नैक की टीम पहुंच हुई है जिसमे विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है


BHK NEWS HIMACHAL

आज एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा है कि पिछले कल से  विश्वविद्यालय परिसर में  नैक की टीम पहुंच हुई है जिसमे विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है। दूसरी तरफ एसएफआई ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय के अंदर सिर्फ और सिर्फ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कैंपस में रंग रोगन व साफ-सफाई का काम पूरा हो रहा है जो साफ दर्शाता है कि 5 सालों के अंदर किसी भी तरीके से विश्वविद्यालय की कामों को नहीं किया गया और आज झूठी वाहवाही के आधार पर ग्रेड लेना छात्रों को गुमराह करने का काम विश्वविद्यालय प्रशासन कर रहा है इसके साथ साथ विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार छात्रों के जनवादी अधिकारों को का हनन करते हुए उन्हें बिना बैज के डिपार्टमेंट में आने की परमिशन है अगर कोई भी छात्र बैज लगाकर डिपार्टमेंट में जा रहा है तो उसे रोकने का प्रयास प्रशासन कर रहा है एसएफआई का साफ मानना है कि अगर प्रशासन को बैज लगाने से कोई दिक्कत है तो वह महज विश्वविद्यालय के अंदर जितनी भी समस्याएं हैं वह चाहे फर्जी प्रोफेसर की रिक्यूटमेंट हो पीएचडी में हुई धंधलिया हो और इसके नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती न करवाना , दूसरी ओर आउटसोर्स के अपने लोगो को किस तरह से वि वि के अंदर भरना है , साथ साथ हॉस्टल अलॉटमेंट के नाम पर की गई धांधली या हो खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल हो वो छात्र संगठन आज इस रंग रोगन वाली राजनीति बेनकाब करने का कार्य करेंगे तभी आज छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार विश्वविद्यालय प्रशासन कर रहा है जिसकी एसएफआई कड़े शब्दों में निंदा करती है और एसएफआई इन तमाम मुद्दों को उजागर करने के लिए भरसक प्रयास करेगी छात्र नेताओं को इसलिए नाक से मिलने से रोका जा रहा है क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन से जानता है कि यदि एसएफआई NAAC की टीम से मिलती है तो कहीं ना कहीं विश्व विद्यालय  में जो धांधलियां हो रही हैं वह NAAC तक पहुंच जाएंगी हुई हैं और हमारे जो झूठी ग्रेडिंग विश्वविद्यालय द्वारा लेने का प्रयास किया जा रहा है वह प्रशासन नहीं ले पाएगा