🌍 खराब सड़कों पर जोखिम भरा सफर
सावधानी हटी दुर्घटना घटी
🌍 AIIMS Bilaspur प्रशिक्षु चिकित्सकों
ने कि मारपीट विडियो हुआ वायरल
🌍 कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट और
कानुन व्यवस्था पर साधा निशाना
Himachal news Mandi . Shimla . Kullu . solan. kangra . all' Himachal news we news provide
🌍 खराब सड़कों पर जोखिम भरा सफर
सावधानी हटी दुर्घटना घटी
🌍 AIIMS Bilaspur प्रशिक्षु चिकित्सकों
ने कि मारपीट विडियो हुआ वायरल
🌍 कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट और
कानुन व्यवस्था पर साधा निशाना
Big Breking पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा ,
देखें क्या ऐसा खा सकते है आप
सरकाघाट में काले मास्क पहनकर किया विरोध
कांग्रेस में सियासी घमासान , इस्तीफा देने के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जाने कारण
BHK NEWS. *ललित चौहान:- *ऑनलाइन गेम से बच्चों पर पड़ रहा है बुरा असर ऑनलाइन पढ़ाई के बाद बच्चों के हाथ मोबाइल ना दें*
ऑनलाइन गेम खेलते समय बच्चों पर पड़ेगा बुरा असर बच्चों की नजर कमजोर हो सकती है बच्चों को मोबाइल ना दे नहीं तो पछताना पड़ेगा प्रौद्योगिकी के इस युग में ऑनलाइन गेमिंग बच्चों में बहुत लोक्रप्रिय है। कोविड महामारी के कारण स्कूलों के बंद होने से बच्चे गेम में लगे रहते हैं और इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है जिसकी वजह से बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग का चलन भी तेजी से बढ़ा है। ये ऑनलाइन गेम बच्चों को आसानी से उपलब्ध हैं तथा इंटरनेट पर कंप्यूटर, टेबलेट और मोबाइल आदि डिवाइस के जरिये खेले जाते हैं।
इन खेलों को इस तरह से डिजाइन किया गया है की वे खिलाड़ी को आगे खेलने के लिए जुनून की हद तक उत्साहित करते है। यही कारण है कि खिलाड़ी इसकी लत के शिकार हो जाते हैं और अतंतरू गेमिंग डिसऑर्डर से ग्रस्त हो जाते हैं जिसकी वजह से बच्चे का शैक्षिक और सामाजिक जीवन प्रतिकूल रूप से प्रभावित होता है।
बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग से बढ़ रहे नकारात्मक प्रभाव की रोकथाम व माता पिता एवं शिक्षकों को इस संबंध में जागरूक करने हेतु स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा एक पृष्टिय सलाह जारी की गई है जिसमें ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों पर काबू पाने के प्रभावी तरीके बताए गए हैं।
इस एडवाइजरी में अभिभावकों एवं शिक्षकों को बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग की व्यसनलिप्तता से बचाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसका बिंदुवार विवरण है। प्रथम, सना सिद्दकी ने यह एक पृष्टिय सलाह प्रदेश के समस्त अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समन्वयकों को दिशा निर्देश जारी किए।
बाल यौन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा विभाग की नई पहल
*सटीक भविष्यवाणी:*
पंडि़त शशिपाल डोगरा ने दो महीने पहले कर दी थी पंजाब में उथल-पुथल की घोषणा
उन्होंने जताई थी आशंका, पार्टी के नेता उठा सकते हैं बगावत का झंडा
*सत्यदेव शर्मा सहोड़*
शिमला।
वरिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं अंक ज्योतिषाचार्य पंडित शशिपाल डोगरा द्वारा पंजाब के राजनीतिक उठापठक पर की गई भविष्यवाणी सटीक हुई है। उन्होंने दो माह पहले ही पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल की भविष्यवाणी कर दी थी। जोकि आज सटीक हो गई है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस में पिछले कई दिनों से चल रहीं अंदरूनी खींचतान पर अंक ज्योतिष के हिसाब से घोषणा की थी। पंजाब के बारे में बताते हुए जानेमाने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वरिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा था कि आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में सब कुछ अच्छा रहने वाला नहीं है। राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कई तरह के षडय़ंत्र देखने को मिलेंगे।
उन्होंने अंक ज्योतिष का हवाला देते हुए बताया था कि पंजाब कांग्रेस में और चिंगारी बढ़ सकती है। यही नहीं, कांग्रेस में वहां कुछ लोग पार्टी भी छोड़ सकते हैं।
पंडि़त डोगरा कहते हैं कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह की जन्म तिथि 11 मार्च 1942 है। 1+1=2 चंद्र का अंक है। 1 सूर्य का अंक है। 1 अंक का दो बार आने से सूर्य की शक्ति को बढ़ा देता है। ऐसा व्यक्ति किसी के अधीन काम नहीं कर सकता। ऐसे में पंजाब कांग्रेस में संकट आ सकता है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। 4 राहु का अंक है। 1 अध्यक्ष सूर्य का व 4 कार्यकारी अध्यक्ष राहु का अंक है। जोकि सूर्य पर ग्रहण योग बनाता है। अध्यक्ष को ज्यादा समय तक अपने पद पर टिक पाना मुश्किल है। समय से पहले ही पद छोडऩा पड़ सकता है व कांग्रेस बड़ा नुकसान दे सकता है। कुछ नेता पार्टी में बगावत कर सकते हैं और पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे पंजाब कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। कांग्रेस में विरोध के स्वर उठ सकते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद राज्य मेें राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है। पंडित शशिपाल डोगरा द्वारा की एक और भविष्यवाणी सटीक हो गई है। इसके बाद पंडित डोगरा को लगातार राजनीति में गहरी रूचि रखने वालों ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
----------------------------
भारत की जनवादी नौजवान सभा की मंडी जिला कमेटी ने आगामी पुलिस भर्ती में कुछ निर्णयों से आपत्ति जाहिर करते हुए उपायुक्त मंडी के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है। इस भर्ती में पुलिस कर्मचारियों के वेतनमान में कटौती की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पुराना वेतनमान ही देने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से नियमित वेतन प्रबंध को आठ साल की बजाय तीन साल करने की मांग की गई है। क्योंकि बाकी सभी विभागों में नियमित वेतन प्रबंधन का समय 3 वर्ष है। इसीलिए पुलिस विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को तीन साल में पक्का किया जाए। साथ ही मांग की गई कि अभ्यर्थियों से कोरोना प्रोटोकॉल का तहत बढ़ाई गई 100 रुपये फीस न ली जाए।
यह भी मांग की गई कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर की तर्ज पर महिला अभ्यर्थियों की फीस माफ की जाए। महामारी, मंदी और बेरोजगारी झेल रहे युवाओं की इन मांगों को पूरा कर राहत दी जाए।
इस अवसर पर नौजवान सभा जिला सचिव सुरेश सरवाल कोषाध्यक्ष अजय वैद्य, अंकुर, वेदप्रकाश, पूर्ण चंद तीर्थ राज दीपक आजाद इत्यादि ने हिस्सा लिया।
KNH पहुंचे अनुराग ठाकुर ,
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बांटे फल