मंडी, 5 अगस्त, 2021
सरकार चार गुना मुआवजे
को लागु करे अन्यथा
किसान सामूहिक संघर्ष के
लिए तैयार: भूमिअधिग्रहण
प्रभावित मंच
आज दिनाक 5 अगस्त को भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून को लागु करने (पुनर्स्थापना, पुनर्वास व चार गुना मुआबजा) हेतु, एक राज्यस्तरीय परिचर्चा बैठक वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद भवन, मण्डी में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता 5 सदस्य कमेटी सर्व श्री बीआर कोंडल, मंडी श्री नरेश ठाकुर, कुल्लू, डॉ कुलदीप तंवर, शिमला, श्री मदन शर्मा, बिलासपुर व श्री राजेश पठानियां, काँगड़ा दुवारा की गई जिसमें शिमला, सोलन , बिलासपुर ,मंडी,कुल्लू व काँगड़ा के प्रभावित 60 किसानों ब दुकानदारों के प्रभावित 16 संघठन के 60 प्रीतिनिधियों ने हिस्सा लिया
बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार पिछले 5 बर्षों से राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण द्वारा अनेक फोरलेन सड़कें बनाई जा रही हैं जिसमें मुख्यतः परवाणू-शिमला, किरतपुर- मनाली, मटोर-शिमला, पठानकोट-मंडी , पिंजौर-नालागढ़ , हमीरपुर–कोटली-मंडी आदि मार्ग शामिल हैं। इन फोरलेन इसके अतिरिक्त लगभग 63 नए राष्ट्रीय उच्च मार्ग बनाने हेतु परियोजनाओं के प्रारूप तैयार किये जा रहे हैं। रेलवे लाइन बिछाने के लिए भानुपल्ली से बिलासपुर –लेह एवं चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के लिए भी भूमि अधिग्रहण की जा रही है तथा एअरपोर्ट निर्माण एवं विस्तार हेतु भी भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव है। इससे पूर्व पिछली सरकारों द्वारा बिजली निर्माण हेतु बांध/ टावर लाइन बिछाने के लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया गया है या किया जा रहा है। उपरोक्त सभी परियोजनायों में भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून (पुनर्स्थापना, पुनर्वास व चार गुना मुआबजा) को हिमाचल सरकार लागु नहीं कर रही है हालाँकि 2018 में मंत्री स्तर पर एक सब कमेटी गठित कि गई थी लेकिन 3 बर्ष बीत जाने के बाबजूद भी हिमाचल सरकार अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई है और भूमि अधिग्रहण कानून को लागु करने में आना-कानी कर रही है। गौरतलब है कि भाजपा 2017 के अपने घोषणा पत्र में चार गुणा मुआवजे के वायदे को भूल चुकी है के जिसके कारण हिमाचल के किसानों में भारी गुस्सा है और सरकार के खिलाफ एक व्यापक प्रदेश स्तरीय भूमि-अधिग्रहण प्रभावित मंच बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया और 21 सदस्य आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमे बी आर कौंडल को अध्यक्ष, जोगिन्दर वालिया सयोंजक, नरेश ठाकुर, मदन शर्मा, राजेश पठानिया व परमानन्द शर्मा को सह सयोंजक चुना गया तथा आह्वान किया गया कि किसान एक साथ मिल कर आने बाले दिनों में संघर्ष को तेज करेंगे और सरकार को अपने वाएदे को पूरा करने के लिए मजबूर करेगी.
परस्ताबित फोर लेन/रेलवे में आर्बिट्रेशन मामले 3 साल से मंडलायुक्त न्यायालय में लंबित पड़े है और कोई सुनवाई नहीं हो रही है दूसरी तरफ नगर एवं ग्राम योजना (टीसीपी) को सरकार ने 50 मीटर तक लागू कर दिया गया है प्रस्ताबित फोर लेन के साथ लगते गांवों को टीसीपी योजना से निरस्त किया जाये, टावर लाइन में भूमि अधिग्रहण की स्पष्ट निति बनाई जाये, फोर लेन से अधिग्रहण जमीन ब मकान के मुल्यांकन/अवार्ड जल्दी घोषित किये जाये ,निशानदेही करके पके निशान लगाये जाएँगे मकानों का मुआबजा लोक निर्माण बिभाग द्वारा अधिकृत रेट के उनुसार 12% व्याज सहित दिया जाये, अधिग्रिहत सड़क के बहार प्रभावित जमीनों/मकानों के नुकशान/कटाव का मुआबजा दिया जाये, स्थानीय लोगों को 70% रोजगार, विस्थापित दुकानदारों को उचित मुआवजा, रोड प्लान में कोई बदलाव न किया जाये, टनल के कारण घरों का नुकसान का मुआवजा , पानी का रिसाव, प्रस्तावित बस स्टैंड के पास पैदल पथ या भूमिगत रास्ते बनाये जाने और सम्पर्क मार्ग के लिए टी पॉइंट और टेलिफोन लाइन, कुएँ ब हैण्ड पंप, स्कूलों, ब मन्दिरों को पुनर्स्थापित किया जाये I उपरोक्त मांगो को, सरकार तुरंत निपटारा करे अन्यथा जल्दी ही भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, सितम्बर- अक्टूबर माह में राज्य/जिला स्तरीय आन्दोलन करेगा जिसकी पूरी जिमेबारी राज्य, केंद्र सरकार ब राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियो की होगी I
21 सदस्य आयोजन समिति में संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष, जोगिन्दर वालिया (किरतपुर-नेरचोक), जडोल-पुन्घ राजकुमार वर्मा, नोलखा- डडोर से विजय ठाकुर व जितेंदर वर्मा , डडोर-नागचाला, से बी आर कौंडल, भूप सिंह सकलानी, नागचाला –बिन्द्रबानी से हरी सिंह सैनी , बिंद्राबनी-पंडोह से बीरबल शर्मा , पंडोह–औट से नेत्र ठाकुर, फोर लेन प्रभाबित किसान संघ , बजौरा-कुल्लू से नरेश ठाकुर , किसान सभा से नारयण सिंह , बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति से गुलाम रसूल, हमीरपुर-मंडी (कोटली) से उमेश व योगेश, किसान संघ से सूरत ठाकुर, काँगड़ा से हिमाचल मानव अधिकार लोक बोडी श्री राजेश पठानियां, जोगिन्दर नगर–मंडी, किसान सभा से कुशाल भारद्वाज, बिलासपुर से फोर लेन बिस्थापित समिति, किरतपुर-जडोल श्री मदन शर्मा, टावर लाइन प्रभावित श्री रजनीश, रोजगार जागरुकता मंच से गौरव शर्मा, भानुपली-बेरी रेललाइन से गोलू, सोलन से फोरलेन प्रभावित श्री बी एस मेहता व चन्दन मेहता व शिमला से हिमाचल किसान सभा के प्रतिनिधि डॉ कुलदीप तंवर शामिल किये गए और बैठक में अपने बिचार रखे और परिचर्चा में शामिल रहे
सयोंजक,
जोगिन्दर वालिया
भूमिअधिग्रहण प्रभावित मंच ,
7018390029






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें