*मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, हिमाचल प्रदेश में कल से भारी बारिश*
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 12 तक छाए रहेंगे बादल
हिमाचल प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग द्वारा राज्य में आठ अगस्त को फिर से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 12 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। उक्त अवधि के दौरान अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में शुक्रवार को दिन के समय मौसम खराब बना रहा। प्रदेश के कुछ स्थानों पर दिन के समय बारिश भी दर्ज की गई है। केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा पांच डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा डलहौजी, चंबा, कांगड़ा व कल्पा में दो डिग्री तक पारा लुढ़का है। भुंतर व हमीरपुर में एक डिग्री तक तापमान बढा है। नाहन, सोलन व धर्मशाला के तापमान में गुरुवार के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में आठ अगस्त को भारी बारिश होगी। इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है, जबकि प्रदेश में 12 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा।
कहां कितना तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
शिमला 24.0 17.4
सुंदरनगर 31.8 21.7
भुंतर 32.8 20.3
कल्पा 21.7 14.5
धर्मशाला 28.8 19.6
ऊना 35.5 26.2
सोलन 31.0 20.5
नाहन 31.0 23.3
केलांग 17.5 11.5
कांगड़ा 29.7 21.1
बिलासपुर 32.0 23.5
हमीरपुर 30.8 24.0
चंबा 28.3 21.7
डलहौजी 19.2 15.6

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें