फ़ॉलोअर

सोमवार, 2 अगस्त 2021

तिरंगे का अपमान नहीं करेंगेतिरंगे का अपमान नहीं करेंगे सहन: वशिष्ठ सहन: वशिष्ठ

 तिरंगे का अपमान नहीं करेंगे सहन: वशिष्ठ


..धमकी देने वालों को चेताया, दम है तो रोक कर दिखाओ




*सत्यदेव शर्मा सहोड़*




ऊना।

तिरंगा हमारी आन, वान और शान है। तिरंगे का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। यह बात शिवसेना बाल ठाकरे के कार्यकारी अध्यक्ष एसडी वशिष्ठ ने कही है। उन्होंने पंद्रह अगस्त को तिरंगा फहराने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने वाले आंतकवादी संगठन को चेताया कि अगर उनमें दम है तो रोक कर दिखाएं। हिमाचल में आजादी का दिन धूमधाम से मनाया जाएगा और देश की शान तिरंगा फहराया जाएगा। वशिष्ठ ने कहा कि आज भी पत्रकारों को धमकी भरे फोन आए हैं। लेकिन इन फोन कॉल से डरने की जरूरत नहीं है। देश के लिए हम सब एक है। देश की अखंडता को किसी ने आज तक चुनौती दी, उसका हश्र क्या हुआ है, सब जानते है। उन्होंने कहा कि ऐसी गीदड़ भावकियों से हम डरने वाले नहीं है। हम इंट का जवाब पत्थर से देना जानते है। उन्होंने आंतकवादी संगठन के मुखिया को चेताया कि वो तो डर कर विदेश में छुपा है और देशवासियों को धमकी दे रहा है, अगर दम है तो विल में से बाहर निकल कर सामने आए। उन्होंने कहा कि पंद्रह अगस्त को आजादी के दिन तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए किसी धमकी से डरने की जरूरत नहीं है। शिव सेना इस मुद्दे पर राज्य सरकार के साथ खड़ी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें