फ़ॉलोअर

बुधवार, 29 सितंबर 2021

भूमि अधिग्रहण 2013 कानून (चार गुना मुआबजा) को लागु करवाने के मुद्दे पर 22, अक्टूबर 2021 को, मंडी में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जायेगा : भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच

भूमि अधिग्रहण 2013 कानून (चार गुना मुआबजा) को लागु करवाने के मुद्दे पर 22, अक्टूबर 2021 को, मंडी में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जायेगा : भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच




BHK NEWS Himachal    29  सितंबर,2021             

भूमि अधिग्रहण 2013 कानून (चार गुना मुआबजा) को लागु करवाने के मुद्दे पर 22, अक्टूबर 2021 को, मंडी में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जायेगा : भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच


आज दिनाक 29 सितंबर को भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच की गूगल मीट के माध्यम से आपात बैठक श्री बी आर कोंडल जी की अध्यक्षता मै आयोजित की गई जिसमे प्रदेश भर से 6 के सह-सयोंजकों   जिसमे शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, काँगड़ा व कुल्लू से भाग लिया और सर्व्समिति से फैसला लिया गया कि मंडी संसदीय चुनाब के कारण  11, अक्टूबर 2021 की प्रस्ताबित  रैली कों 22 अक्टूबर  को मंडी, में किया जायेगा जिसमे प्रदेश के सभी भूमि अधिग्रहण प्रभावित संघठन भाग लेंगे ,और  अपना मांग पत्र जिलाधीश के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिया जायेगा

  

प्रभावित मंच के संजोयक जोगिन्दर वालिया ने कहा की फोरलेन के प्रभावित पिछले 3.5 वर्ष से लगातार कानून को लागु करने की मांग करते आ रहे हे लेकिन राज्य सरकार इसको लागु करने में आनाकानी कर रही हे और एक के बाद दूसरी कमेटी बना कर फैसले को लगातार टालमटोल करती जा रही है जबकि केंद्र की मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण कानून,2013 के अनुसार चार गुना मुआबजा, पुनर्वास व पुनर्स्थापना को लागु करने को राजी है लेकिन हिमाचल की जयराम सरकार अभी तक किसानों को चार गुना मुआवजा नहीं देना चाहती है जबकि अन्य राज्यों में चार गुना मुआबजा दिया जा रहा है

  

उपरोक्त प्रदर्शन कों सफल बनाने हेतु जिला स्तर पर बैठकों कों आयोजित कक्रने का फैसला लिया गया जिसमे 3 अक्टूबर  कों पंडोह-बजोरा-कुल्लू की बैठक नगवाई में, 8 अक्टूबर कों शिमला में, 9  अक्टूबर कों बिलासपुर में, 15 अक्टूबर कों मंडी में, 18 अक्टूबर सोलन में और अंतिम बैठक 19 अक्टूबर कों काँगड़ा (नुरपुर) में की जायेगी और किसानों से आह्वान किया जायेगा की 22 अक्टूबर के प्रदर्शन में जयादा से जयादा किसान भाग लें और सरकार कों भूमि अधिग्रहण कों लागु करबाने पर मजबूर किया जा सके



अध्यक्ष बेलीराम कोंडल, सयोंजक जोगिन्दर वालिया के इलाबा मदन शर्मा(बिलासपुर) ,बीएस मेहता (सोलन), नवीन मेहता, नरेश कुकू ब प्रेम ठाकुर (कुल्लू-मंडी ), राजेश पठानियां (काँगड़ा), डा.कुलदीप तंवर (शिमला),  मंडी से विजय ठाकुर, जितेंदर वर्मा,योगेश कुमार, व राज कुमार ने हिस्सा लिया       

सयोंजक

जोगिन्दर वालिया

7018390029


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें