25 तारिख को होने वाली JCC की बैठक में उठाया जाएगा जलरक्षको की मांगों को
जलरक्षक संघ हिमाचल प्रदेश जलरक्षक पैरा फिटर पैरा पंम्प ऑपरेटर का समुह ज्वालू राम की अगुवाई में रमेश शर्मा महासचिव अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश से DC आफिस मंडी में मिला तथा उन्हें समानीत किया एवं अपनी मांग पत्र सौंपा ।
जलरक्षको की प्रमुख मांग है कि उन्हें आठ साल के कार्यकाल के बाद रेगुलर किया जाए और उनके कार्य को देखते हुए उनका वेतन भी बढ़ाया जाए और हर महीने की सात तारिख से पहले पहले उनका वेतन भी दिया जाए
तथा हर कर्मचारी की तरह उन्हें भी अवकाश प्रदान किया जाए जलरक्षक पैरा फिटर पैरा पंम्प ऑपरेटर का ये भी कहना है कि हमने बिना अवकाश किए करोना काल में भी लोगों को पानी मुहैया कराया तब भी हमें समय पर वेतन नहीं दिया जाता।
बहां मौजूद रहे जलरक्षक महासंघ के सदस्य कमलेश , ललित कुमार , गोरव सेन , अजीत कुमार , विधी चंद , जगदीश कुमार , रूप लाल अश्विनी ,अंजु , घनश्याम , पुष्प राज ,जगु , नंत राम , ज्योति , अशोक कुमार , रमेश


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें