फ़ॉलोअर

मंगलवार, 21 सितंबर 2021

आज जनवादी महिला समिति की महिलाओं ने सेरी चांदनी में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के बढ़ते हुए दाम व अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं उसके विरोध में महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया।

 आज जनवादी महिला समिति की महिलाओं ने सेरी चांदनी में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के बढ़ते हुए दाम व अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं उसके विरोध में महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया।

BHK NEWS Mandi



आज जनवादी महिला समिति की महिलाओं ने सेरी चांदनी में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के बढ़ते हुए दाम व अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं उसके विरोध में महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। इसमें महिलाओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। जिसमें आए दिन हुए रसोई गैस, पेट्रोल ,डीजल और अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ाते जा रहे हैं और उससे आम जनता का जीवन यापन दूभर हो गया है। हालांकि सरकार को चाहिए था की जो आयकर नहीं देते हैं उनके खाते में प्रतिमाह 7500 रूपये डाला जाता और उन्हें मुफ्त राशन वितरण किया जाता। लेकिन सरकार ने इस तरह का कोई कदम नहीं उठाया कहने को तो उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब जनकल्याण योजना शुरू की थी। लेकिन उसमें भी केवल 5 किलो अनाज परिवार को दिया जाता था। जिससे परिवार का गुजारा असंभव था और यह योजना भी नवंबर में समाप्त करने जा रहे हैं ।इसके साथ-साथ महिलाओं ने तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की भी मांग की गई और इससे ना केवल किसानों का नुकसान होगा बल्कि आम जनता पर भी इसका गहरा असर पड़ने वाला है। आज की परिस्थिति में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार की स्थिति बड़ी दयनीय हो गई है। ऐसे में सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए थे। इसकी अपेक्षा केंद्र सरकार जहां दिल्ली में पैसे का दुरुपयोग कर सेंट्रल विस्टरॉ बनाने में व्यस्त है। वहीं प्रदेश सरकार भी बल्ह में किसानों की भूमि को लेकर एयरपोर्ट बनाने की जिद पर अड़े हुए हैं ।हालांकि उन्हें वहां पर भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर महिला समिति जिला प्रधान विना वैद्य, कोषाध्यक्ष सुनीता बिष्ट, संयुक्त सचिव रीना शर्मा, संतोष, वीणा,भावना, पूनम, कमला नेगी और अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया।

वीना वैद्य

9805794361



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें