*सीएमएस फाउंडेशन में "बेटा पढ़ाओ, संस्कार सिखाओ अभियान" की टीम का हुआ साक्षात्कार*
BHK NEWS
*मैं अक्सर अनेकों बार सोचता हूं कि संस्कार बच्चों को दे या उनके माता-पिता को, अगर सुखी जीवन जीना चाहते है तो अपने बच्चों व बच्चियों को अच्छे संस्कार देवे -: राजेंद्र बोहरा*
*बेटे को ही नही अपितु अपनी बेटी को भी अच्छे संस्कार दे ताकि समाज मे फैल रही कुरूतियों पर अंकुश लगाया जा सकें -: कवि हरीश शर्मा*
*इंदौर* -: सीएमएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की टीम ने शिरकत की। शो के शुभारंभ पर सबसे पहले सीएमएस टॉक्स की फाउंडर विनीता शर्मा एवं अवि शर्मा ने बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के सफलतापूर्वक तीन साल पूर्ण होने की शुभकामनाएं प्रेषित की। यह जानकारी देते हुए सीएमएस टॉक्स की फाउंडर विनीता शर्मा ने बताया कि सीएमएस फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर समाज और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए वेबिनार एवं ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अनेकों डेवलपमेंट प्रोग्रामों का संचालन किया है जो सीएमएस टॉक्स सीएमएस फाउंडेशन का एक हिस्सा हैं। विनीता शर्मा ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि समाज मे जो लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं उनकी स्टोरीज लेकर आते हैं ताकि लोगों को मोटिवेट करने का प्रयास किया जा सकें। इसी क्रम में इस बार शो के अगले एपिसोड में बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर समाज व बच्चों के माता पिता एवं बच्चों के साथ-साथ कार्यक्रम से जुड़े सभी ऑडियंस को जागरूक किया गया एवं वर्तमान परिपेक्ष में अभियान की आवश्यकता व महत्व पर टीम सदस्यों द्वारा प्रकाश डाला गया ताकि सभी वर्गो के लोग मोटीवेट होकर देश की प्रगति में हिस्सा लें सकें। शर्मा ने बताया कि इस बार एपिसोड के अगले चरण में "बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान" की टीम के साथ साक्षातकार किया गया। शो के इस एपिसोड में बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा, सह-संयोजक आकाश झुरिया, सूरत से वरिष्ठ पत्रकार व अभियान टीम सदस्य राजेन्द्र बोहरा, रामगढ़ शेखावाटी से संजय हरितवाल व उदयपुर संभाग से कपिल मेनारिया ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े एवं सभी दर्शकों से रूबरू हुए। कार्यक्रम में अभियान के संयोजक कवि शर्मा ने अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए बेटी-बेटे के बीच किये जा रहे भेदभावों पर प्रकाश डालते हुए मिट रहें संस्कारों को बचाने की अपील की एवं सभी अभिभावकगण से अपील करते हुए शर्मा ने कहा कि बेटे को ही नही अपितु अपनी बेटी को भी अच्छे संस्कार दे ताकि समाज मे फैल रही कुरूतियों पर अंकुश लगाया जा सकें। इसी क्रम में सूरत गुजरात से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार व अभियान के सदस्य राजेन्द्र बोहरा ने अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटी तभी सुरक्षित रह पाएगी जब वो अपनी सुरक्षा स्वयं करने का प्रण लेगी। उनको अपने रहन-सहन पर विशेष ध्यान देना होगा। आज मैं स्वयं असमंजस में हु कि संस्कार बच्चों में आएंगे कैसे क्योंकि आज संस्कार बच्चों के माता-पिता में ही देखने को नही मिलते। मैं अक्सर अनेकों बार सोचता हूं कि संस्कार बच्चों को दे या उनके माता-पिता को। अगर सुखी जीवन जीना चाहते है तो अपने बच्चों व बच्चियों को अच्छे संस्कार देवे। कार्यक्रम के अगले चरण में अभियान के सह-संयोजक आकाश झुरिया ने कहा कि अभियान तीन सालों से समाज-बदलाव के लिए निरन्तर संघर्ष कर रहा हैं और आगे भी करता रहेगा। कार्यक्रम में रामगढ़ शेखावाटी से जुड़े टीम सदस्य संजय हरितवाल ने कहा कि संस्कार हैं तो इंसानियत जिंदा हैं वरना वरना इंसानियत एक मरे हुए मुर्दे के सम्मान हैं। उदयपुर संभाग से जुड़े अभियान टीम सदस्य कपिल मेनारिया ने कहा कि असक्षम बालकों की आर्थिक सहायता करनी होगी ताकि गलत कार्य करने से उनको बचाया जा सकें। आज बेटियों के बारे में तो सभी बहुत कुछ कहते है पर वो अक्सर यह बात क्यों भूल जाते है कि अगर बेटों की नींव पर ध्यान नही दिया गया और बेटों के बारे में कुछ नही सोचा गया तो बेटियों को कैसे बचा पाएंगे। कार्यक्रम के समापन से पूर्व अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा ने बताया कि समाज को इस बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के माध्यम से बच्चों के माता-पिता और बच्चों को जागरुक करने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा हैं ओर मैं कार्यक्रम से जुड़े सभी सम्मानीय सदस्यों से भी यही अपील करता हु की इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले। हमारी कोशिश यही रहती हैं कि आगे से आगे इस अभियान को बढ़ाया जाये और आगे भी अभियान की टीम ओर अच्छा कार्य करने की भरपूर कोशिश करते रहेगा। कार्यक्रम के अंत मे सीएमएस टॉक्स की फाउंडर विनीता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़े सभी सम्मानीय सदस्यों ने इस अभियान कि जमकर सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम में सीएमएस टॉक्स फाउंडेशन टीम के सदस्य माया शर्मा, सुनीता मिश्रा, लिली वशिष्ठ, रिड्ज़ डाईम ड़ेर्रेल, अमित शर्मा, अवि शर्मा व जितेंद्र शर्मा सहित समस्त ऑडियंस मौजूद रहें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें