श्री इन्द्र सिंह गांधी ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को 11000 रुपए देने की घोषणा हेम राज उप -प्रधान ग्राम पंचायत भडयाल -5100/ सहयोग राशि ने कला एवं सांस्कृतिक युवा मंच घासणू को दिए
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर : आज बालीवाल प्रयोतिगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणु में कलां एवं सांस्कृतिक युवा मंच किया गया जिसमें उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि इन्द्र सिंह गांधी मानवीय विधायक बल्ह जी ने शिरकत की जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति जागरूक किया और खेल का युवाओं के जीवन में क्या असर है वो महत्व बताया ।
इस मौके पर श्री इन्द्र सिंह गांधी ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को 11000 रुपए देने की घोषणा की वहीं हेम राज उप -प्रधान ग्राम पंचायत भडयाल -5100/ सहयोग राशि ने कला एवं सांस्कृतिक युवा मंच घासणू को दिए।
इस दो-दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 16 टीमों ने भाग लिया जिसमें पहला मैच सरकाघाट और भडयाल के बीच खेला गया जिसमें भडयाल टीम ने विजय हासिल की दुसरा मैच में 6 ब्रदर और डिनक में हुआ जिसमें 6 ब्रदर ने जीत हासिल की । तीसरे मैच में मंडी को हराकर नागचला टीम ने विजय प्राप्त की ।
इस मौके पर हेमराज उपप्रधान भडयाल पंचायत क्रिशन भानु नगर निगम बैहना बार्ड 14 , श्री विजय कुमार प्रधान ग्राम पंचायत चड़याल , पुष्प राज , तिलक राज , डिपल सैनी , जीवन कुमार , मोहन लाल , सरबन कुमार , हरिकृष्ण आदि समस्त गांव वासी व खिलाड़ी मौजूद रहे । इस मौके पर मुख्य अतिथि को शाल और टीपी पहनाकर सम्मानित किया ।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें