*भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी मंडी, हिमाचल प्रदेश के पूर्व सांसद व भाजपा नेता महेश्वर सिंह द्वारा नौकरियों में भेदभाव पर अपनी ही सरकार पर लगाए गए आरोप का समर्थन करती है
भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी मंडी, हिमाचल प्रदेश के पूर्व सांसद व भाजपा नेता महेश्वर सिंह द्वारा नौकरियों में भेदभाव पर अपनी ही सरकार पर लगाए गए आरोप का समर्थन करती है। साथ ही नौजवान सभा इन आरोपों पर गहरी चिंता व्यक्त करती है। गौरतलब है भाजपा नेता महेश्वर सिंह ने सरकार पर यह आरोप लगाया है कि सरकार पूरे कुल्लू लोक निर्माण विभाग के मंडल में एमपीडब्ल्यू की भर्ती मात्र मनाली विधानसभा से संबंधित युवाओं का युवाओं की भर्ती की है और बाकी विधानसभा से युवाओं की पूरी तरह से अनदेखी की है महेश्वर सिंह का यह आरोप पूरी तरह से सत्य है क्योंकि वर्तमान भाजपा सरकार का 4 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से निकम्मी सरकार व भेदभाव करने वाली सरकार के रूप में रहा है।
सरकार ने नौकरी व योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर पूरी तरह से भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया हुआ है। जिसका मुख्य उदाहरण ताजा भर्ती प्रक्रियां व 4 वर्ष पूर्व पैराफिटर, पैरा प्लंबर, पंप ऑपरेटर कि लगभग 7000 पदों की भर्ती है। जिसमें लगभग 4000 धर्मपुर और 3000 सराज विधानसभा क्षेत्र में भरे गए वाकी प्रदेश भर में कोई भर्ती नहीं हुई। इसमें भी सराज और धर्मपुर में सभी युवाओं को आवेदन करने का मौका नहीं दिया गया। सभी युवाओं को आवेदन करने का मौका मिले, इसके लिए नौजवान सभा ने आंदोलन किया और आईपीएच विभाग का घेराव किया। उसके बाद ही युवाओं को आवेदन करने का मौका मिला ।अभी भी मल्टीपरपज वर्कर और मल्टी टास्क वर्कर कि अधिकांश भर्तियां सराज और मंत्रियों से जुड़े हुए विधानसभा क्षेत्रों में हो रही है। सरकार के द्वारा नौकरी के लिए अपनाए जाने वाला यह रवैया पूरी तरह से भेदभाव पूर्ण है। और युवाओं के साथ अन्याय है। सरकार का यह रवैया युवाओं के मौलिक अधिकार कानून के आगे सभी बराबर व नौकरियों में सभी को बराबर भागीदारी का सीधे-सीधे उल्लंघन है ।नौजवान सभा प्रदेश सरकार द्वारा अपनाए जा रहे इस भेदभाव पूर्ण रवैये को किसी भी तरह से सहन नहीं करेगी और आने वाले समय में युवाओं को संगठित करते हुए सरकार की इस भेदभाव पूर्ण नीति के खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। नौजवान सभा प्रदेश सरकार से मांग भी कर रही है कि शीघ्र अति शीघ्र अपनी भेदभाव पूर्ण कार्य शैली पर अंकुश लगाए और सभी युवाओं को बराबरी का मौका नौकरी में दिया जाए।
।
महेंद्र राणा जिला अध्यक्ष व संजय जमवाल जिला सचिव
भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी मंडी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें