फ़ॉलोअर

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

नेहरू युवा केंद्र मंडी के द्वारा युवा सप्ताह के अंतर्गत कौशल विकास दिवस ग्राम पंचायत केहनवाल मैं मनाया गया

 नेहरू युवा केंद्र मंडी के द्वारा युवा सप्ताह के अंतर्गत कौशल विकास दिवस ग्राम पंचायत केहनवाल मैं मनाया गया


नेहरू युवा केंद्र मंडी के द्वारा युवा सप्ताह के अंतर्गत कौशल विकास दिवस ग्राम पंचायत केहनवाल मैं मनाया गया। इसमें स्थानीय प्रेरणा युवक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें युवक मंडल प्रधान रविंद्र ठाकुर, अभय जमवाल तथा ग्राम पंचायत उप प्रधान जोगिंदर ठाकुर शामिल रहे। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एनएसआइसी के ब्रांच हेड लोकेश भाटिया जीने शिरकत की। तथा युवाओं को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास के लिए कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे युवक सरकार की सहायता से अपना व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। यह कार्यक्रम युवा स्वयंसेवी दुशांत की देखरेख में हुआ। अंत में युवा स्वयंसेवी ने सबका धन्यवाद किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें