राष्ट्रीय युवा सप्ताह 2022 का हुआ ऑनलाइन आगाज
BHK NEWS HIMACHAL
12 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक पूरे भारतवर्ष में युवाओं के प्रेरणा दायक स्वामी विवेकानंद जी के जन्म उत्सव पर युवा सप्ताह मनाया जाता है 1 केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 1985 में इसे नेशनल यूथ दिवस के रूप में घोषित किया गया था 1 युवाओं को प्रेरित करने के लिए इसे कई रूप में मनाया जाता है 1 सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाती है, कुछ संस्थाएं शास्त्रीय उप शास्त्रीय व लोक संगीत व नृत्य की प्रतियोगिताएं करवाते हैं 1 तथा कुछ संस्थाएं खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिताएं करवाते हैं 1 सुंदर नगर में युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी तथा संस्कार भारती हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष स्नातकोत्तर दिनेश गुप्ता जी ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह में निशुल्क एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया 1 इस प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया था 1 प्रतियोगिता की आयु सीमा तीन भागों में विभाजित की गई थी 1 प्रथम वर्ग में 4 से 8 वर्ष के प्रतिभागी द्वितीय वर्ग में 9 से 13 वर्ष के प्रतिभागी तथा तृतीय वर्ग में 14 से 18 वर्ष के प्रतिभागी थे 1 प्रतिभागियों ने 3 मिनट के नृत्य की वीडियो भेजी तथा उन वीडियो को नृत्य विशेषज्ञों ने अच्छे से परखा व प्रथम वर्ग में ईशानी प्रथम , संचिता द्वितीय , तथा नायरा तृतीय रही 1 द्वितीय वर्ग में माही प्रथम , अद्विका द्वितीय , जिनीषा तृतीय रही 1 तृतीय वर्ग में मनीष प्रथम , गीतांजलि द्वितीय , विशाल तृतीय रहे 1 प्रथम रहे प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल कॉपी व पेंसिल द्वितीय रहे प्रतिभागियों को सिल्वर मेडल कॉपी व पेंसिल तृतीय रहे प्रतिभागियों को ब्रोंज मेडल कॉपी व पेंसिल उनके घर पहुंचाई गई ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें