फ़ॉलोअर

शनिवार, 8 जनवरी 2022

मंडी जिला की महिला उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है

 मंडी जिला की महिला उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है 

BHK NEWS Himachal

यादविंदर : मंडी जिला की महिला उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है . हिमाचल अनइंप्लॉयड सर्विस सिलेक्शन एसोसिएशन लिमिटेड   संगठन शिमला ने  अपने कार्यालय/शाखाओं  के विस्तार हेतु  कार्यालय रिसेप्शनिस्ट फीमेल/कंप्यूटर ऑपरेटर के (7) पदों को भरने के लिए इच्छुक महिलाओं से  11 जनवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं. एजेंसी के निदेशक अश्वनी धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह पद 3 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भरे जाएंगे. जिन्हें बाद में कार्यकुशलता के आधार पर रेगुलर भी किया जा सकता है. इन पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है. एजेंसी द्वारा रिसेप्शनिस्ट पदों के लिए योग्यता बाहरवी, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमसीए, पीजीडीसीए, बीसीए डीसीए होना अनिवार्य है. रिसेप्शनिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है. रिसेप्शनिस्ट फीमेल को एमएस वर्ड/ एमएस एक्सेल , डाटा रिकॉर्ड, पेपरों का मूल्यांकन करने का ज्ञान होना जरूरी है. इच्छुक महिला उम्मीदवार अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित, आधार कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र,  बैंक पासबुक, हिमाचली बोनाफाइड, एवं दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर 62302-56177 पर अपना आवेदन   11 जनवरी 2022  तक भेज सकते हैं. यह पद सीधे इंटरव्यू के आधार पर ही भरे जाएंगे. शॉर्टलिस्ट किए गए महिला उम्मीदवारों की इंटरव्यू 13 जनवरी 2022 को ली जाएगी. ऑफिस रिसेप्शनिस्ट  फीमेल को मासिक वेतनमान सिटीसी ग्रेड- पे 7,250/- मासिक तौर पर दिया जाएगा. इसके अलावा प्रोविडेंट फंड, इपीएफ, प्रमोशन, ओवरटाइम की सुविधा भी दी जाएगी. नियुक्त किए गए रिसेप्शनिस्ट फीमेल का ड्यूटी टाइम सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक ही रहेगा. एजेंसी द्वारा नियुक्त किए गए रिसेप्शनिस्ट फीमेल को 17 जनवरी 2022 को  एजेंसी के कार्यालय में जॉइनिंग करनी होगी. 17 जनवरी 2022 को जॉइनिंग ऑर्डर भी जारी कर दिए जाएंगे. यह पद सीधे इंटरव्यू के आधार पर ही भरे जा रहे हैं.  यह सभी पद मंडी जिला के लिए ही आरक्षित किए गए हैं. मंडी जिला की महिला उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका मिलने जा रहा है.  शॉर्टलिस्ट महिला उम्मीदवारों की इंटरव्यू 13 जनवरी 2022 को मुख्य कार्यालय में ली जाएगी .  शॉर्टलिस्ट महिला उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन आवेदन शुल्क  320/-  रुपए शुल्क अदा करना होगा . इच्छुक महिला उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए 62309-06536 पर संपर्क कर  सकती है.

वाइट अश्विनी धीमान



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें