फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 7 जनवरी 2022

धर्मपुर में जारी हैं अघोषित "मंत्री" द्धारा सड़कों के भूमिपूजन माकपा ने महेंद्र सिंह के आगे मुख्यमंत्री को बताया लाचार

 धर्मपुर में  जारी हैं अघोषित "मंत्री" द्धारा सड़कों के भूमिपूजन



माकपा ने महेंद्र सिंह के आगे मुख्यमंत्री को बताया लाचार

 



BHK NEWS HIMACHAL

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी धर्मपुर खण्ड कमेटी ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की संधोल तहसील के अन्तर्गत पिछले कल जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे द्धारा किये गये दो सड़कों के भूमिपूजन और उदघाटनों पर सवाल उठाए हैं और इन्हें सरकारी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने का कार्य बताया है।माकपा के सचिव व पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह,एडवोकेट सुरेश शर्मा, सुरेश राठौर, सुरेश शननी, रन्ताज राणा,करतार सिंह, रामचन्द ठाकुर, कश्मीर सिंह, प्रकाश सकलानी, बाला राम इत्यादि कमेटी सदस्यों ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर आरोप लगाया है कि उनके नेतृत्व में धर्मपुर में उनके परिवार का राज़ क़ायम हो गया है और यहां कोई भी सरकारी नियम क़ानून लागू नहीं होते हैं और सभी कार्यों में अघोषित तौर पर उनका बेटा ही मंत्री व विधायक की भूमिका निभा रहा है।माकपा के सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कल मंत्री के बेटे ने संधोल क्षेत्र की घनाला और पंचायतों में दो सड़कों का भूमि पूजन और उदघाटन किया।इस दौरान उनके साथ लोकनिर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंचायतों के प्रधान और अन्य विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से धर्मपुर में आयोजित हो रहे सरकारी कार्यक्रमों में जहां जलशक्ति मंत्री को आधिकारिक रूप में जाना चाहिए वहां उनका बेटा जा रहा है।पिछले माह सजाओपीपलु में गृहणी योजना के अंतर्गत रसोई गैस के चूल्हे भी मंत्री के बेटे ने बांटे और एन एस एस के शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भी उन्हें ही बनाया गया था।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री के बेटे का सभी विभागों व ग्राम पंचायत प्रधानों को उसी प्रकार स्वागत करना पड़ता है जैसे मंत्री का करना होता। मंत्री की तानाशाही वाली कार्यशैली के आगे सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मजबूर हो कर कार्य कर रहे हैं।दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इन मंत्री साहब के आगे असहाय साबित हो चुके हैं।कियूंकि मंत्री के बेटे की इस कार्यप्रणाली के बारे माकपा ने पहले भी सवाल खड़े किए हैं लेकिन मुख्यमंत्री भी इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर पा रहे हैं और सरकार के दिशा निर्देश लागू नहीं करवा पा रहे हैं।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किसी भी सरकारी समारोह में या तो चुने हुए प्रतिनिधि को मुख्य अतिथि बनाया जा सकता है या विभागीय अधिकारियों को लेकिन धर्मपुर में अघोषित तौर पर मंत्री ने अपनी रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने बेटे से सारे सरकारी काम करवाए जा रहे हैं और उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है।धर्मपुर में लोकनिर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग में जो भी टेंडर होते हैं उनका आवंटन भी उन्हीं के इशारे पर होता है।कुल मिलाकर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति मंत्री के परिवार का ही राज कायम हो गया और नियम कानूनों को धत्ता बता कर मंत्री सभी काम कर रहे हैं।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इसी वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने हैं इसलिए महेंद्र सिंह अपने बेटे को अपना उत्तराधिकारी बनाने की फ़िराक में हैं लेकिन धर्मपुर की जनता इस बार यहां से परिवारराज को ख़त्म करना चाहती है और उसके लिए माकपा विपक्षी दलों की एकजुटता आगामी विधानसभा चुनावों में कायम करने के लिए कार्य करेगी और यहां क़ायम हुए परिवारराज और जँगलराज को समाप्त करेगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें