फ़ॉलोअर

रविवार, 6 मार्च 2022

सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुकोठा में आज 2 दिवसीय जिला स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता का समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री ईन्द्र सिंह गांधी माननीय लोकप्रिय विधायक बल्ह के कर कमलो द्धारा किया गया

 सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुकोठा में आज 2 दिवसीय जिला स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता का समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री ईन्द्र सिंह गांधी माननीय लोकप्रिय विधायक बल्ह के कर कमलो द्धारा किया गया 


BHK NEWS HIMACHAL

आज दिनांक 06-03-2022 को हेम राज महासचिव जिला सेपकटाकरा संघ मंडी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुकोठा में आज 2 दिवसीय जिला स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता का समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री ईन्द्र सिंह गांधी माननीय लोकप्रिय विधायक बल्ह के कर कमलो द्धारा किया गया । इसमे  समस्त जिला से लगभग  70 लड़का व लड़की खिलाड़ियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में रेगु इवेंट खेला गया जिसमे तीन -2 खिलाड़ी भाग लेते हैं। इसके साथ साथ स्कूल द्वारा अपना वार्षिक पुरुष्कार वितरण समारोह भी मनाया गया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके बाद मुख्यातिथि ने पिछले शैक्षणिक सत्र के शैक्षणिक व खेल क्षेत्र के अव्वल छात्रों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि इस जिला स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है मैं उनके भविष्य की उज्जवल कामना करता हूँ और राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम भी रोशन करें। खेलों को सरकार भी बढ़ावा दे रही है सरकारी नौकरीयों में खिलाड़ियों के लिए आरक्षण तक मिल रहा है। खेलों के कारण बच्चे नशे की बुरी लत से भी बचते हैं। उन्होने जिला सेपकटाकरा संघ मंडी को सफल आयोजन के लिए 5100 रू देने की घोषणा भी की। और स्कूली छात्रों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5100 रुपये भी देने की घोषणा की । उन्होंने स्कूल के मुख्याध्यापक को स्कूल में खाली चल रहे पदों को भरने का आश्वासन दिया। अंत मे उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने इस बार के बजट में सभी वर्गों का समान ध्यान रखा है। 








जिला स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता में गर्ल्स सीनियर वर्ग में गुरुकोठा टीम, बॉयज सब जूनियर वर्ग में भंगरोटू टीम,

बॉयज जूनियर वर्ग में गुरुकोठा टीम, बॉयज़ सीनियर वर्ग में गुरुकोठा टीम विजेता रही।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी शामिल हुए। इनके साथ विशेष अतिथि सोहन लाल गुप्ता, विडियो बल्ह कुलवंत सिंह, पी. एन. आज़ाद, अध्यक्ष जिला संघ और राज्य संघ, पूर्ण चंद ठाकुर उपाध्यक्ष जिला संघ,स्कूल प्रिंसिपल महेंद्र पाल, नरेश राठौड़ आयोजन सचिव व स्थानीय उप-प्रधान , स्थानीय पंचायत प्रधान अंजना कुमारी,  बल्ह मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र राणा, युवा मोर्चा महामंत्री बल्ह ठाकर दास, शक्ति केंद्र अध्यक्ष जयदेव चौहान स्थानीय लोग और स्कूल के समस्त छात्र शामिल हुए।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें