फ़ॉलोअर

बुधवार, 9 मार्च 2022

सौर ऊर्जा की लाईटें स्वीकृत करने में हो रही है बन्दरवांट-भूपेंद्र जल शक्तिमंत्री ने धर्मपुर में भाजपा से सबंधित पँचायतों को ही दी 996 लाईटें

 सौर ऊर्जा की लाईटें स्वीकृत करने में हो रही है बन्दरवांट-भूपेंद्र


जल शक्तिमंत्री ने धर्मपुर में भाजपा से सबंधित पँचायतों को ही दी 996 लाईटें



धर्मपुर विकास खण्ड में वित्त वर्ष 2021-22 में अभी तक कुल 996 सौर ऊर्जा की लाईटें स्वीकृत हुई है।लेकिन ये लाईटें सताधारी भाजपा से सबन्ध रखने वाले प्रधानों की पंचायतों में ही लगी हैं और उन पंचायतों में भी उन्हीं लोगों के घरों में लगाई गई हैं जो भाजपा के वर्कर हैं।ये आरोप मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता व पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने लगाए हैं।उन्होंने बताया कि धर्मपुर की 20 पंचायतों के लिए यहां के विधायक व जलशक्तिमंत्री की सिफ़ारिश पर उपायुक्त मंडी ने ये लाईटें स्वीकृत की हैं।लेक़िन इन लाइटों को लगाने के लिए जो राजनीति हो रही है उसकी माकपा कड़े शब्दों में निंदा करती है और मांग करती है कि इनको बिना किसी भेदभाव के लगाया जाये।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंत्री ने धर्मपुर विकास खण्ड की 54 ग्राम पंचायतों में से सबसे ज्यादा 150 लाईटें भाजपा मंडल के महासचिव की ग्राम पँचायत समौड़ के लिए जारी की हैं इसके अलावा अपनी बेटी के ज़िला परिषद वार्ड गरयोह से सबंधित सात ग्राम पंचायतों जिनमें सजाओपीपलु,सरौन,कोठी-चोलथरा, बिंगा, गरयोह के लिए सौ सौ लाईटें तथा टिहरा और कोट के लिए 75-75 लाईटें ज़ारी की हैं इसके अलावा बहरी पँचायत के लिए सौ और ज़िला परिषद वार्ड दतवाड़ के लिए 40 लाईटें जारी की हैं।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंत्री की बेटी के ज़िला परिषद वार्ड गरयोह से सबन्ध रखने वाली सात ग्राम पंचायतों को ही 650 लाईटें स्वीकृत की गई हैं और इनको किसके घर में लगाना है इसकी सूची मंत्री की बेटी ने तय की है जो अधिकतर उन्होंने अपने पार्टी वर्करों  के घरों में ही लगवाई है।इसके अलावा ग्राम पंचायत टॉरजाजर औऱ बैरी ने भी अपनी निधि से 43 लाईटें ख़रीदी हैं।उन्होंने आरोप लगाया है कि जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह हमेशा राजनैतिक आधार पर विकास के काम करते हैं और कभी वे अपने वर्करों के घरों के पास बीस बीस हजार रुपये के डंगे लगाने के लिए देते हैं तो अब लाईटें सेंक्शन करने में भी इसी प्रकार से बंदरवांट की जा रही है।उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा लाइटों की जरूरत सभी को होती है न कि केवल भाजपा के लोगों को ही होती है।उन्होंने मांग की है कि सभी ग्राम पंचायतों व सभी गांवों में बिना राजनैतिक भेदभाव के ये लाईटें लगनी चाहिए और वर्तमान में लगी लाइटों की जांच होनी चाहिये जो केवल भाजपा के लोगों के घरों में ही लगाई गई हैं।

वाइट भुपेंद्र सिंह



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें