फ़ॉलोअर

गुरुवार, 10 मार्च 2022

टिहरा में ब्लॉक, संधोल में एसडीएम औऱ धर्मपुर में कोर्ट खोलने की मांग

 टिहरा में ब्लॉक, संधोल में एसडीएम औऱ धर्मपुर में कोर्ट खोलने की मांग



हिमाचल किसान धर्मपुर खण्ड कमेटी ने टिहरा में खण्ड विकास अधिकारी का ऑफिस खोलने की मांग की है तथा संधोल में एस डी एम कार्यालय औऱ धर्मपुर में न्यायालय का कार्यालय खोलने की मांग की है।हिमाचल किसान सभा के खण्ड अध्यक्ष रणताज राणा सचिव सुरेश शर्मा, बाला राम,रामचन्द ठाकुर, करतार सिंह चौहान, रमेश धीमान, राकेश शर्मा, ओमचन्द, बलदेव ठाकुर, मेहर सिंह पठानिया, सूरत सिंह सकलानी, रूप लाल विष्ट, रूप चन्द, टेक सिंह, शम्भू राम, देश राज, हज़ारी लाल, मिलाप चंदेल, मोहनलाल, रूपचन्द,कश्मीर सिंह, प्रताप सिंह, देवानन्द, जगदीश ठाकुर, रशपाल विमल, लुद्दर सिंह, प्रकाश सकलानी, भाग सिंह लखरवाल, दूनी चन्द, बालम राम,सुख राम, राजमल,सोहन सिंह, नेक राम इत्यादि ने सरकार से धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रमुख स्थानों पर ये कार्यालय खोलने की मांग की है।उधर पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए धाड़ता इलाके में अलग विकास खण्ड खोला जाना चाहिए।वर्तमान में सरकार ने इस क्षेत्र की टिहरा उप तहसील को भी पूर्ण तहसील भी नहीं बनाया है।इसलिये यहां अलग तहसील और साथ में ब्लॉक बनाया जाना चाहिए।इसके अलावा संधोल में लम्बे समय से एस डी एम कार्यालय खोलने की मांग है और जरूरत भी है।

वाइट भुपेंद्र सिंह



जिस बारे में वहां पर सप्ताह में दो दिन कैम्प ऑफिस खोलने की अधुसूचना भी तीन साल पहले हो गई थी लेकिन हक़ीक़त में वहां पर इन तीन सालों में ये कार्यलय संचालित नहीं हुआ और जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इसलिए अब जब यहां के विधायक राजस्व मंत्री बने हैं तो उन्हें टिहरा में तहसील औऱ संधोल में एसडीएम कार्यलय खोलने का निर्णय जल्दी लेना चाहिए।इसके अलावा धर्मपुर में कोर्ट ऑफिस खोलने की जरूरत है कियूंकि सरकाघाट में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश का ऑफिस शुरू हो गया इसलिए जूनियर न्यायधीश का न्यायालय धर्मपुर में खोला जाना चाहिए


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें