फ़ॉलोअर

सोमवार, 7 मार्च 2022

महिलाओं की माँगो को लेकर ए.डी.एम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है

         महिलाओं की माँगो को लेकर ए.डी.एम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है





    आज दिनांक 7 मार्च,2022 को  जनवादी महिला समिति व जनवादी नौजवान सभा ने सँयुक्त रूप से आम जनता के मुद्दों व ।विशेष रूप से महिलाओं की माँगो को लेकर ए.डी.एम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।जिसमें मुख्य रूप से आठ मार्च को गांवो मे होने वाली ग्राम सभा को एक मार्च या पहले रविवार को करने की अपील की गई है क्योंकि आठ मार्च महिलाओं के सँघर्ष का प्रतीक दिवस होता है, उन्हें अपनी इच्छानुसार मनाने की छूट होनी चाहिए।दूसरे बढती महँगाई पर रोक लगाने, सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली से सस्ता राशन व तेल उपलब्ध करवाया जाए।बी.पी.एल के लिए 35 हजार वार्षिक आय को बढाकर दो लाख करने,रसोई गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल की बढी कीमतें वापस लेने की माँग की गई।प्रदेश मे महिलाओं पर बढती हिँसा के केस के मद्देनजर घरेलू हिँसा कानून को सख्ती से लागू करने तथा इसके लिये अलग से विभाग व बजट की मांग की।विभिन्न विभागों व शिक्षण सँस्थानो मे यौन हिँसा के खिलाफ लिँग सम्वेदनशील सक्रिय कमेटियों का गठन किया जाए। उनकी बैठको को सुनिश्चित किया जाए। पी.एच.सी/सी.एच.सी मे स्त्री रोग विशेषज्ञ दिये जाए ।अस्पतालों मे डाक्टरों व अन्य स्टाफ के रिक्त पडे पदों को तुरंत भरा जाए।प्रदेश मे बढती बेरोजगारी को रोका जाए व उन्हें नियमित नौकरियों प्रदान की जाए। आउटसोर्सिंग या अनुबंध आधारित नौकरी द्वारा किए जा रहे शोषण को बन्द किया जाए। नयी शिक्षा नीति को वापस लिया जाए तथा सभी के लिए मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाए।शिक्षा के निजी करण को रोका जाए।मनरेगा मे सभी वर्ष मे दो सौ दिन का रोजगार उपलब्ध करवाया जाए तथा शहरों मे भी यह योजना चलाई जाए और उस काम को करने के लिए औजारों को उपलब्ध करवाया जाए। नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाए।



हर जिले मे नशा निवारण केंद्र स्थापित किए जाएं, वहां मनोचिकित्सक व परामर्श दाता की नियुक्ति हो।सभी स्वयं सहायता समूहों को चार प्रति शत दर से ऋण उपलब्ध करवाया जाए।इन्हीं सब माँगो को लेकर इन्हें तुरन्त पूरा करने की इस ज्ञापन मे अपील की गई है नहीं तो आने वाले समय मे महिला समिति व नौजवान सभा अन्य सामाजिक सँगठनो से मिल कर सँघर्ष का रास्ता अपनायेगी।इस अवसर पर जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष वीना वैद्य, राज्य उपाध्यक्ष जयवन्ती,शकुंतला, शिल्पी, नौजवान सभा के राज्याध्यक्ष सुरेश सरवाल,अजय वैद्य, पोविंद्र कुमार, गोपेन्द्र आदि ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें