प्रधानाचार्य जी के माध्यम से विद्यायक जी को जिला चम्बा के शिक्षण संस्थानों में आ रही समस्याओं के सन्दर्भ में ज्ञापन सौंपा
BHK NEWS HIMACHAL
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई चम्बा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य जी के माध्यम से विद्यायक जी को जिला चम्बा के शिक्षण संस्थानों में आ रही समस्याओं के सन्दर्भ में ज्ञापन सौंपा इकाई सचिव प्रवीन का कहना है कि अभाविप राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के संदर्भ में कार्य करने वाला देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक परिवार की कल्पना व रचनात्मक स्थापना के बाद से ही छात्रों की शिक्षा क्षेत्र की न्यायोचित मांगों को प्रशासन नीति निर्धारकों तक पहुंचाने व उन पर संघर्ष खड़ा करने का कार्य विद्यार्थी परिषद करती आ रही है । विद्यार्थी परिषद् ने भिविन्न मांगे जताई हैं जो कि छात्रों के लिए ज्ल्द से जल्द पूरी होना जरुरी है । महाविद्यालय व विश्वविद्यालय में छात्रों को पेश आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय नीतियों पर परिषद ने समय-समय पर अपना मत व्यक्त किया है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से जिला चंबा के छात्र युवाओं को शिक्षा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती है वह इसके सकारात्मक समाधान की अपेक्षा भी करती है
हमारी मुख्य मांगे इस प्रकार से हैं लिल्ह कोठी महाविद्यालय में खाली पड़े गैर शिक्षकों के पदों को जल्दी से भरा जाए ।भरमौर, तेलका, और लिल्लह कोठी महाविद्यालय के भवनों का निर्माण जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए ।विभिन्न पीजी कोर्स के रिजल्ट जल्दी से जल्दी घोषित किया जाए ।चंबा महाविद्यालय में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं जल्दी शुरू की जाए। जिला चंबा के अंदर एकमात्र संस्कृत महाविद्यालय का सरकारी करण किया जाए जिला चंबा के अंदर विभिन्न महाविद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को जल्दी से जल्दी भरा जाए
।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें