मनाली ब्लॉक काँग्रेस सेवा दल ने होटल शुभम में सेवादल के संस्थापक एन एस हार्डिकर जी की 133वी जयंती मनाई
मनाली ब्लॉक काँग्रेस सेवा दल ने 7 तारीख़ को होटल शुभम में सेवादल के संस्थापक एन एस हार्डिकर जी की 133वी जयंती मनाई । जिसमे कांग्रेस सेवादल महिला सेवा दल ज़िला स्तर के सभी पदाधिकारी व समस्त कार्यकर्ता ने पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रंद्धाजलि अर्पित की । कार्यक्रम का आगाज राष्ट्रिय गीत से हुआ और समापन राष्ट्रीय गान व सेवादल के दो नारो के साथ हुआ । जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस मनाली सेवादल के अध्यक्ष खुडू राम जी ने की साथ ही प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक दीनू रही जी विशेष रूप से उपस्थित रहें । इस मौके पर प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक सेवादल दीनू रही ,ज़िला अध्यक्ष महिला सेवादल कृष्णा ठाकुर , ज़िला सदस्य सेवादल गोदावरी ,ब्लॉक मनाली अध्यक्ष सेवादल खुडू राम , ध्वज प्रभारी सेवादल राम सिंह , महासचिव सेवादल ओम प्रकाश , सचिब मान सिंह नेगी , मीडिया संयोजक सेवादल दीप लाल भारद्वाज , सहित अन्य मौजूद रहे । इस मौके पर सभी सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष माननीय प्रतिभा वीरभद्र सिंह को बधाई दी ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें