फ़ॉलोअर

शनिवार, 7 मई 2022

चस्वाल बस की लेट लतीफी से सवारियां परेशान कल दो घंटे लेट तो आज कैंसिल किया रूट

 चस्वाल बस की लेट लतीफी से सवारियां परेशान कल दो घंटे लेट तो आज कैंसिल किया रूट



सरकाघाट से शाम को 4 बजकर 10 मिनट पर चस्वाल के लिए चलने वाली बस पिछले एक सप्ताह से समय पर न चलने के कारण सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन पथ परिवहन निगम बस को निर्धारित समय पर भेजने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह के अलावा हिमाचल किसान सभा विजय कुमार, मोहनलाल, मेहर सिंह, सागर चन्द, सूरत सिंह, बाल कृष्ण, सुरेंद्र पाल, रणबीर शास्त्री, रामस्वरूप, प्रेम सिंह,पृथी सिंह, कुलदीप गुलेरिया, शम्भू राम, बंसी लाल, भाग सिंह,टेक सिंह, देश राज, हेमराज, ओम प्रकाश, हज़ारी लाल, संजय कुमार इत्यादि ने बताया कि पिछले कल यह बस छह बजे सरकाघाट से चली जो चस्वाल के बजाए ड्राइवर ने सजाओपीपलु में ही खड़ी कर दी थी और आज इस बस को ख़राबी के कारण रूट ही कैंसिल कर दिया गया और सवारियां बस स्टैंड पर परेशान होती रही।उन्होंने बताया कि जलशक्ति मंत्री ने जब से सरकाघाट डिपो से बसें धर्मपुर शिफ्ट की हैं तब से बसों की समस्या कम होने के बजाए बढ़ी है।कियूंकि मंत्री ने 65 बसें सरकाघाट से धर्मपुर तो भेज दी लेक़िन चार साल में एक भी नई बस मुहैया नहीं करवाई है।वर्तमान में धर्मपुर डिपो में 50 बसों की ज़रुरत है तो सरकाघाट में 70 बसों की ज़रूरत है।लेकिन वर्त्तमान सरकार व यहां के मंत्री तमाशबीनों की तरह जनता के परेशान होने का तमाशा देख रहे हैं और बसें उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं।उन्होंने बताया कि हिमाचल किसान सभा सभी रूटों पर बसें चलाने तथा ज़रूरत के अनुसार नई बसें उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आरएम कार्यालय धर्मपुर पर धरना प्रदर्शन करने जा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें