श्री सत वालाकामेश्वर देवता मेला कमेटी अरठी कपाही का आयोजन 22 मार्च को किया जा रहा
सुंदर नगर।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सत वालाकामेश्वर देवता मेला कमेटी अरठी कपाही का आयोजन 22 मार्च को किया जा रहा है। इसका आगाज भजन कीर्तन संध्या के साथ किया जाएगा। जबकि समापन 23 मई को दोपहर 2:30 बजे मेले में कुश्तियों के आयोजन से किया जाएगा। मेले के समापन अवसर पर सुंदर नगर के विधायक भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश जमवाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। श्री देव वालाकामेश्वर कमेटी के गुरु भूपेंद्र रावत ने बताया कि इस दो दिवसीय मेले में जहां सांस्कृतिक संध्या में भजन कीर्तन और समापन अवसर पर कुश्तियां मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने समस्त मेला कमेटी की ओर से आम जनता से मेले की शोभा बढ़ाने के लिए और देवता का आशीर्वाद लेने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें