विधान सभा उपाध्यक्ष का तुरंत मेंटल हॉस्पिटल में इलाज करवाएं मुख्यमन्त्री :- एन. के. पंडित
BHK NEWS HIMACHAL
ललित चौहान: (नेरचौक) आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एन. के. पंडित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर को सलाह देते हुए कहा कि वो तुरंत बिना कोई समय गवाए विधान सभा उपाध्यक्ष हंस राज जी का तुरंत किसी मेंटल हॉस्पिटल में इलाज करवाएं क्योंकि वो अपना मानसिक संतुलन खो चुके है ! उन्होंने कहा कि जो विधान सभा उपाध्यक्ष श्री हंस राज जी ने स्कूल के बच्चे को थपड जड़कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है वो किसी भी सूरत में सहन नहीं होगा ! पंडित ने कहा कि विधान सभा के उपाध्यक्ष हंस राज जी कई बार अनाप शनाप व्यान बाजी करके ऐसी घटिया हरकत कर चुके हैं तथा लगता है कि हिमाचल के मुख्यमन्त्री श्री जय राम ठाकुर जी का ना तो सरकार के मंत्रियों पर कंट्रोल है और ना ही अधिकारियों पर कंट्रोल है !
आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज एन. के. पंडित ने कहा कि हिमाचल कि भाजपा सरकार कि तमाम घोषणाएं सिर्फ कागजों में ही रहती है अधिकारी उनको लागु ही नहीं करते हिमाचल कि भाजपा सरकार सिर्फ गपोड़ शंख बन कर रह गयी है ! पंडित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी तक परिवहन विभाग महिलाओं से फुल किराया वसूल कर रहा है फिर 50 % किराया माफ़ी का क्या हुआ ! उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री गृहणी योजना मात्र मजाक बन कर रह गयी क्योंकि प्रदेश के मुखिया ने फ्री रसोई गैस सिलिंडर कि घोषणा कि है पर हिमाचल प्रदेश की महिलाएं गैस एजेंसी के कई चक्कर कई दिनों से लगा रही है जब फ्री सिलिंडर माँगा जाता है तो गैस एजेंसी वाले दो टूक जबाब देते है की हिमाचल की भाजपा सरकार ने इस स्कीम को होल्ड किया है हमारे पास बजट ही नहीं आया सरकार का तो बेचारी गृहिणियां सिलिंडर रिफिल ना होने से मायूस होकर घर लौटते ही इस निक्कमी सरकार को दिन रात कोसती है !
एन के पंडित ने कहा कि हिमाचल सरकार सिर्फ टीवी और अखवारों में विज्ञापन देने में माहिर है पर जनता को कोई लाभ नहीं मिलता मुख्यमन्त्री कि हिमाचल गृहणी योजना पूरी तरह से सिलिंडर रिफिल ना होने से और हलके घटिया चूल्हे देने से बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है ! पंडित ने मुख्यमन्त्री श्री जय राम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए सलाह दी है कि प्रदेश के मुखिया होने के नाते पहले बजट का प्रावधान कर लिया करो उसके बाद ही कोई घोषणा किया करो क्योंकि अगर आप जनता को ऐसे ही लॉलीपॉप लारे लप्पे दोगे तो जनता भी अब आगामी चुनावों में आपको पैदल करके घर बिठा देगी ! पंडित ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सी बी आई जाँच के साथ हिमाचल के डी जी पी का तुरंत इस्तीफा लें मुख्यमन्त्री जी क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर आपकी सरकार को कतई भी बख्सने के मूड में नहीं है क्योंकि यह प्रदेश के बेरोजगारों से अन्याय है ! इस मौके पर एन के पंडित के साथ आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी हेम राज आज़ाद, गोविन्द राम वर्धन, परमानन्द आज़ाद, पंकज शर्मा, सुनीता देवी, निशा देवी, खेम राज ठाकुर, नवीन शर्मा, और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे !

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें