फ़ॉलोअर

मंगलवार, 10 मई 2022

पुलिस भर्ती पेपर लीक होना भाजपा सरकार कि नालायकी का स्पष्ट उधारण :- एन. के. पंडित

 


पुलिस भर्ती पेपर लीक होना भाजपा सरकार कि नालायकी का स्पष्ट उधारण  :- एन. के. पंडित 


BHK NEWS HIMACHAL

आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के मीडिया प्रभारी एन.. के. पंडित ने मीडिया से रु-बरु होते हुए कहा कि पुलिस भर्ती और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट का पेपर लीक होना प्रदेश भाजपा सरकार कि नालायकी का स्पष्ट उधारण है ! उन्होंने कहा कि प्रदेश कि भाजपा सरकार कि नालायकी कि बजह से हिमाचल के हज़ारों बेरोजगारों का भविष्य खराब हुआ है ! उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कि गलत नीतियों के चलते हिमाचल प्रदेश में 16 लाख बेरोजगारों कि फौज खड़ी हो गयी है और प्रदेश सरकार रोजगार देने में बिफ़ल रही है तथा प्रदेश के मुखिया जय राम ठाकुर और उनके बजीर मन्त्री हेलीकॉप्टर में पिकनिक मनाकर हिमाचल में नाटियां डालने में व्यस्त है !उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले JOA आईटी पेपर लीक का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था अब पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा का पेपर लीक होना बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक है तथा प्रदेश में सरकारी भर्तियों में मिलीभगत से पेपर लीक होना भाजपा सरकार कि नाकामियों को दिखाता है !  एन. के. पंडित ने  पुलिस द्वारा गठित एस आई टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस विभाग द्वारा गठित एसआइटी से मामले कि निष्पक्ष जाँच कि उम्मीद नहीं की जा सकती उन्होंने जय राम सरकार से जोरदार मांग कि है कि इसकी जाँच हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायधीश या सीबीआई से पुलिस भर्ती में पेपर लीक मामले कि जाँच करवाएं जिस से दूध का दूध और पानी का पानी हो ! 



आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एन. के. पंडित ने भाजपा सरकार पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए तंज कसते हुए प्रदेश के मुखिया श्री जय राम ठाकुर को नसीहत देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि मुख्यमन्त्री जी अब आपका हनीमून पीरियड ख़त्म हो चूका है अब तो आपकी सरकार कुछ दिनों की मेहमान है अब आपका विदाई पीरियड चला हुआ है ! उन्होंने मुख्यमन्त्री जी से प्रश्न करते हुए पूछा  की आपके ड्रीम प्रोजेक्ट बल्ह हवाई अड्डे का क्या हुआ आपने तो अपनी सुविधा के लिए जगह जगह टैक्सी स्टैंड की तरह हेलीपैड बनाये तथा हेलीकॉप्टर को भी टैक्सी कि तरह घुमा रहे हो जिस से हिमाचल कि जनता को कोई लाभ नहीं मिलेगा ! पंडित ने कहा कि मुख्यमन्त्री जी आपके राज में जीडीपी यानी रसोई गैस डीज़ल पेट्रोल सब बढ़ रहे है और मोदी के राज में महँगाई बढ़ रही है तथा रूपये कि कीमत गिर रही है! एन. के पंडित ने देश के प्रधानमन्त्री को उनका वो व्यान भी याद दिलाया जब वो गुजरात के मुख्यमन्त्री थे और प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी थे उस टाइम मोदी जी ने बतौर मुख्यमन्त्री कहा था कि रुपया उसी देश का गिरता है जिस देश का प्रधानमंत्री गिरा हुआ हो तो आज मोदी जी आप खुद प्रधानमंत्री है फिर रूपये क्यों गिर रहा है ??????




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें