मंडी नगर निगम क्षेत्र में रेहड़ी फहड़ी लगाकर अपनी रोज़ी रोटी कमाने वाले सभी रेहड़ी धारकों को अभी तक निगम ने पहचान पत्र जारी नहीं किये हैं जबकि यूनियन इस बारे कई बार मांग कर चुकी है
BHK NEWS HIMACHAL
रेहड़ी फहड़ी यूनियन का मंडी इकाई का सम्मेलन आज सीटू ऑफिस में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की और सीटू के ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने सम्मेलन का उदघाटन किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मंडी नगर निगम क्षेत्र में रेहड़ी फहड़ी लगाकर अपनी रोज़ी रोटी कमाने वाले सभी रेहड़ी धारकों को अभी तक निगम ने पहचान पत्र जारी नहीं किये हैं जबकि यूनियन इस बारे कई बार मांग कर चुकी है।उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में संसद में पारित स्ट्रीट बैंड्रज एक्ट में रेहड़ी पटरी पर सामान बेचने के काम को क़ानूनी तौर पर मान्यता दी है जिसके चलते मंडी शहर के विभिन्न हिस्सों में रेहड़ियां लगाई जा रही हैं।इसके अलावा ये भी प्रावधान है कि सीज़नल सामग्री व खाद्य पदार्थ बेचने के लिए भी क़ानून में प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि रेहड़ी यूनियन ने कोरोना काल की तहबाजारी माफ़ करने की मांग की है कियूंकि उस समय मार्केट बन्द रहती थी लेकिन नगर निगम ने इस बारे में कोई निर्णय नहीं किया है और जल्दी इस पर निर्णय नहीं होता है तो यूनियन इसके लिए आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।यूनियन के ज़िला प्रधान सुरेंद्र शीलू ने बताया कि शहर में वर्त्तमान में औऱ भी नए रेहड़ी वाले शहर में आ गए हैं जिनका पंजीकरण किया जाना चाहिए तथा उन्हें प्रमाण पत्र जारी करने की भी मांग की गई।सम्म्मेलन में कमेटी का भी चुनाव किया गया।जिसमें सुरेंद्र शीलू को पुनः अध्यक्ष बनाया गया।चंद्रशेखर वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रिहाना और रमेश कुमार को उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार को महासचिव और मनी राम तथा श्याम लाल को सचिव और दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सिकंदर,दर्शनु देवी, बालक राम, सुरेश कुमार, किशोरी लाल, संजय, नीरज, दिनेश, देवेंद्र, मस्त राम, रत्तन चन्द, नेहा, लीला, मोती राम, अनिल कुमार, गुरुदेव, रमेश कुमार को शामिल किया गया।यूनियन का ज़िला सम्मेलन 29 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें