फ़ॉलोअर

सोमवार, 9 मई 2022

श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन अंबेडकर नगर नजदीक माहूंनाग मंदिर भोजपुर में बड़ी श्रद्धा के साथ किया गया

 श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन अंबेडकर नगर नजदीक माहूंनाग मंदिर भोजपुर में बड़ी श्रद्धा के साथ किया गया


BHK NEWS HIMACHAL

सुंदर नगर।

पुजा कौशल: श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन अंबेडकर नगर नजदीक माहूंनाग मंदिर भोजपुर में बड़ी श्रद्धा के साथ किया गया। जिसमें कथावाचक महेंद्रानंद ठाकुर जी ने संगीत में अंदाज में लोगों को गीता का वर्णन करते हुए श्री कृष्ण की लीलाओं का व्याख्यान किया और लोगों को उनके बताए गए मार्ग पर चलने के उपदेश दिए। इस श्रीमद् भागवत कथा में हिमाचल संयुक्त व्यापार संगठन के प्रदेश सचिव एवं क्षेत्र के मुख्य समाजसेवी सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह कार्यक्रम सप्ताहिकी रूप में 7 दिनों तक चला और समापन अवसर पर पूर्ण आहुति के साथ संपन्न हुआ और इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली गई और एक भव्य विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। आयोजकों की भूमिका में राजकुमार कोमल रेशमा मुख्य रूप से मौजूद रहे। आयोजकों में रेशमा ने आह्वान किया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन स्थल पर इस वर्ष से संकल्प लेकर हर वर्ष नियमित रूप से करने का आह्वान किया और इस श्रीमद् भागवत कथा में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए और सेवा प्रदान करने के लिए आम जनता का समाजसेवियों का आभार प्रकट किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें