फ़ॉलोअर

सोमवार, 9 मई 2022

कपाही के पटराहन में श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ।

 कपाही के पटराहन में श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ।



BHK NEWS HIMACHAL

सुंदर नगर।

ललित चौहान: सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कपाही के पटराहन में श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ। सात दिनों तक चली इस श्रीमद् भागवत कथा का भारत भूषण बीणा वाले ने अपने संगीत में अंदाज में लोगों को श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में अवगत करवाया और आह्वान किया कि वह भगवान श्री कृष्ण के बताए गए मार्ग पर चलें और 7 दिनों तक चले इस श्रीमद् भागवत कथा में आध्यात्मिकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में लोगों को भक्ति रस से विभोर किया। अंतिम दिन एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया और पूर्ण आहुति डालकर इस श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत रूप से पूजा अर्चना करके समापन हुआ। इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली गई। जिसमें स्थानीय महिलाओं ने भजन-कीर्तन और भगवान की आराधना करते हुए क्षेत्र को भक्तिमय बना दिए।





 श्रीमद् भागवत कथा का ब्यौरा देते हुए कथावाचक भारत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के आयोजित कार्यक्रमों का आयोजन अवश्य होना चाहिए ताकि लोगों को भगवान के प्रति आस्था बनी रहे और आत्मा और परमात्मा का समावेश के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही आध्यात्मिकता के साथ जुड़ कर अपने जीवन को सफल बना सकें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें