फ़ॉलोअर

रविवार, 15 मई 2022

क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला विश्वविद्यालय हो रहा राजनीति का शिकार - अभिलाष


क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला विश्वविद्यालय हो रहा राजनीति का शिकार - अभिलाष



 BHK NEWS HIMACHAL

एबीवीपी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिलाष शर्मा का कहना है कि वर्ष 1992 में दूरदराज क्षेत्रों से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों व खासकर छात्राओं के लिए जो कि दूरदराज के क्षेत्रों से संबंध रखती है इन सभी विद्यार्थियों के लिए धर्मशाला में क्षेत्रीय केंद्र विश्वविद्यालय की स्थापना की जाती है तथा इस विश्वविद्यालय में चंबा हमीरपुर कांगड़ा कुल्लू बिलासपुर शिमला मंडी सोलन तथा पड़ोसी राज्य पंजाब से छात्र इस विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं इस विश्वविद्यालय का शैक्षणिक स्तर भी काफी अच्छा है परंतु मूलभूत सुविधाएं ना होने के कारण विद्यार्थी इस विश्वविद्यालय से पलायन कर रहे हैं इतने लंबे सालों के बाद भी यह विश्वविद्यालय छोटे से परिसर में चल रहा है ! धर्मशाला धार्मिक लोगों की नगरी है लेकिन विश्वविद्यालय में हॉस्टल व्यवस्था ना होने के कारण वहां के कुछ लोगों के द्वारा विद्यार्थियों से मनचाहा रूम रेंट लिया जा रहा है सरकार ने शिक्षा को तो सस्ता कर दिया है विश्वविद्यालय में 7000 - 10000 में पीजी की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं लेकिन दूसरी तरफ यदि हम देखें तो छात्रावास ना होने के कारण केवल रूम रेंट ही 5000 से 6000 चुकाना पड़ता है और 2 साल में 144000 केवल रूम रेंट ही चुकाना पड़ता है आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए यह रकम काफी बड़ी है ढिहाडी मजदूरी करने वाला व्यक्ति अपने बच्चों को कैसे उच्च स्तरीय शिक्षा दे पाएगा विश्वविद्यालय मे छात्रावास बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा समय-समय पर मांग भी उठाई विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन व सरकार के समक्ष विद्यार्थियों समस्याओं को भी रखा लेकिन उस पर काफी सुस्त प्रतिक्रिया प्रशासन और सरकार की रही है हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला विश्वविद्यालय केवल मात्र राजनीतिक रोटियां सेकने का माध्यम रह गया को आर्थिक समस्याएं ना झेलनी पड़े उनकी समस्याओं का निदान किया जाए अन्यथा आने वाले समय में विद्यार्थी प्रशासन और सरकार को करारा जवाब देंगे



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें