फ़ॉलोअर

रविवार, 31 जुलाई 2022

संयुक्त व्यापार मंडल ने भोजपुर बाजार में लगाया सावन माह में खीर का भंडारा। प्रदेश सचिव सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी ने दी जानकारी। बोले सावन माह में 2 क्विंटल खीर की गई वितरित

 संयुक्त व्यापार मंडल ने भोजपुर बाजार में लगाया सावन माह में खीर का भंडारा।


प्रदेश सचिव सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी ने दी जानकारी।



बोले सावन माह में 2 क्विंटल खीर की गई वितरित।

BHK NEWS HIMACHAL

सुंदर नगर।


संयुक्त व्यापार मंडल के सौजन्य से भोजपुर बाजार में सावन माह के इस पावन अवसर पर 2 क्विंटल खीर के भंडारे का वितरण किया गया। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव और मुख्य समाजसेवी सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी ने जानकारी देते बताया कि हर वर्ष सावन माह की बेला पर भोजपुर बाजार में संयुक्त व्यापार मंडल खीर के भंडारे का आयोजन नियमित रूप से करता आ रहा है।  कोरोना वायरस के दौर में इसका आयोजन नहीं किया गया।इसके चलते अबकी बार सावन माह में खीर के भंडारे का आयोजन किया गया और यहां पर समस्त व्यापारियों और कारोबारियों के अलावा आम जनता को सावन माह के अवसर पर खीर वितरित की गई और भगवान से सुख शांति समृद्धि और उन्नति प्रगति के लिए सब की ओर से कामना श्री प्रभु से की गई।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें