बल्ह प्रस्तावित एयरपोर्ट का पूरा क्षेत्र सरकार द्वारा पहले ही फ्लड प्रोन एरिया घोषित है इसलिए एयरपोर्ट को दूसरी जगह बनाया जाए : बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर (नेरचौक) आज दिंनाक 11 अगस्त को बल्ह का पूरा क्षेत्र फ्लड की चपेट में आ गया था और प्रस्तावित एअरपोर्ट का क्षेत्र लगातार बाढ़ की मार झेलता रहा है, दूसरी तरफ सरकार द्वारा फ्लड जोन एरिया भी घोषित किया जा चूका है और इसलिए आज तक इस इलाके में आज तक कोई सरकारी उपक्रम नहीं लग सका हे इसलिए रत्ती में ओदोगिक एरिया बनाया गया हे इतना ही नहीं बर्ष 1962 की बाढ़ इतनी भयंकर थी कि गांव के गांव व् सैंकड़ों लोग व् मवेशी बह गए थे यहाँ तक की डड़ोर से नेरचोक सड़क के स्तर को एक मीटर कम करना पड़ा था और उस समय लोगों को दूसरी जगह बसाया गया । उसके बाद भी कई बार बढ़ आने से लोगों के घर, गौशाला और अन्य सम्पति पानी में डूबते रहे है और भारी नुकशान उठाना पड़ता हे । हाल ही में 13 अगस्त 2018 को इस प्रस्ताविक हवाई पट्टी का करीब 80 % पानी में समां गया था आज तक कोई सरकारी उपक्रम लगाया जा सका हे । लोहारी खड्, कंसा खड्, और सुकेती खड्, से यह प्रस्तावित अड्डा घिरा हुआ है । प्रस्ताबित एअरपोर्ट को 25-30 फुट ऊपर उठाना पड़ेगा जिसके कारण साथ में लगते हुए गाँव की जमीन ब मकानों को हमेशा खतरा बना रहेगा और अधिक जमीन अधिग्रहण की ज़रुरत पड़ेगी जिससे पूरा बल्ह बर्बाद हो जायेगा अत: मुख्यमंत्री जयराम जी से अनुरोध हे की एअरपोर्ट के अपने सपने को दूसरी जगह साकार करने की योजना बनाये और बल्ह के किसानो को बर्बाद होने से बचाया जा सके ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें