सरकार की नीतियों को किसानों तक पहुंचाने में स्थिति साबित हो रहे अधिकारी।
हिमाचल किसान यूनियन के सम्मेलन में बोले मुख्य समाजसेवी जगदीश ठाकुर।
बोले धरातल पर लागू नहीं हो रही सरकार की नीतियां।
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदर नगर।
हिमाचल किसान यूनियन के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर विकासखंड सुंदरनगर के सभागार में राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आजादी की बेला में देश को स्वतंत्रता दिलाने में जिन लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य समाज सेवी जगदीश चंद ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और इस अवसर पर यूनियन की ओर से प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे जगदीश चंद ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकार किसानों के उत्थान के लिए बेहतरीन काम कर रही है। लेकिन आगे कृषि विभाग और विभिन्न विभागों के अधिकारी धरातल में किसानों के हित के लिए चलाई गई योजनाओं का सही ढंग से संचालन नहीं कर रहे हैं और उनका फायदा किसानों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस देश की 75 फ़ीसदी आबादी सीधे तौर पर कृषि से जुड़ी है और अगर यह आबादी एकजुट हो जाए तो हर मोर्चे पर अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार को घुटने टेकने के लिए विवश कर सकती है। इसके लिए उन्होंने सभी किसानों को एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी कहते थे कि वर्तमान के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अवश्य ही काम कर रही है। लेकिन आगे धरातल में अधिकारी इन कामों को अंजाम नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अधिकारियों पर पकड़ ना होने के चलते लोगों को योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर नहीं मिल रहा है। बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम वर्मा महासचिव और विभिन्न जिलों के प्रधान सचिव सहित अन्य तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बाइट
जगदीश ठाकुर।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें