भारत माता की जय और वंदे मातरम से गूंजा सुंदर नगर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या सुंदर नगर में आज हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा के अंतर्गत सरकार और विभाग के आदेश केअनुसार द्वितीय चरण में विद्यार्थियों और अध्यापकों द्वारा एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया जिसमें विशेष तौर पर भाजपा मंडल सुंदर नगर मंडल महिला विंग के महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा एसएमसी प्रधान श्री महेंद्र सिंह नगर परिषद पार्षद शिव सिंह सेन उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती चंपा ठाकुर ने आजादी की वार्षिक महोत्सव का महत्व बच्चों को बताया और हरी झंडी दिखाकर रैली निकालने के लिए बच्चों को रवाना किया। रैली महाराणा प्रताप चौक सिनेमा चौक सुंदर नगर तक निकाली गई भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से बच्चों और अध्यापकों ने स्थानीय जनता को जागरूक किया। महाराणा प्रताप चौक पर बच्चों को मिठाई भी बांटी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें