खबर का असर न्यू लाइफ लाइन एनजीओ ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ
BHK NEWS HIMACHAL
हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)-: न्यू लाइफ लाइन एनजीओ के द्वारा दरव्यास पंचायत के बद्री राम के घर की माड़ी हालात को देखते हुए। न्यू लाइफ लाइन एनजीओ के संस्थापक डॉ आनंद कागरा व नाचन न्यू लाइफ लाइन के अध्यक्ष पुंकू ने लिया उनके घर की माड़ी हालात का जायजा। न्यू लाइफ लाइन एन जी ओ के स्थापक डॉ आनंद कागरा के द्वारा उनको उसी समय फौरी राहत प्रदान की गई, और कहा कि आपकी हर संभव सहायता की जाएगी न्यू लाइफ लाइन एनजीओ के द्वारा, कुछ दिन पहले इस न्यूज को उजागर किया गया था। आप तक टाइम्स टी वी , बात हिमाचल की न्यूज पोर्टल,शुगुन टाइम्स टी वी चैनल के द्वारा इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया गया और आज न्यू लाइफ लाइन एनजीओ ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इस मुद्दे को उजागर करने के लिए पत्रकार को भी दिन रात परेशान किया जा रहा है। ऐसे मुद्दे क्यों उजागर कर रहे हो पंचायत को लेकर। ऐसे तो मोदी सरकार मीडिया चौथा स्तंभ कहती है लोकतंत्र का लेकिन चौथे स्तंभ को ऐसे मुद्दे उजागर करने के लिए ऐसे ही प्रताड़ित किया जाएगा चुने हुए जन प्रतिनिधियों व उनके रिश्तेदारों के द्वारा फिर कौन करेगा पत्रकारिता यह एक बड़ा सवाल है। लोकतंत्र और सरकार के ऊपर।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें