फ़ॉलोअर

गुरुवार, 4 अगस्त 2022

जल रक्षक संघ का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: शिमला CTO कार्यालय के बाहर की नारेबाजी, अनुबंध कार्यकाल घटाकर 8 साल करने की मांग 10 को विधानसभा घेराव की चेतावनी CTO कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते जल रक्षक संघ के कर्मचारी ।

 जल रक्षक संघ का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:


शिमला CTO कार्यालय के बाहर की नारेबाजी, अनुबंध कार्यकाल घटाकर 8 साल करने की मांग

10 को विधानसभा घेराव की चेतावनी



CTO कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते जल रक्षक संघ के कर्मचारी ।


BHK NEWS HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश जल रक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को मनवाने के लिए संघ सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गया है। संघ के पदाधिकारियों शिमला के CTO कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। खराब मौसम के बीच संघ के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

 BHK NEWS HIMACHAL: संघ के प्रदेश अध्यक्ष ज्वाला राम के नेतृत्व में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। संघ सरकार से अपने अनुबंध कार्यकाल को 12 साल से घटाकर 8 साल किए जाने की मांग कर रहा है। साथ ही संघ ने सरकार से अपना मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की है। अध्यक्ष ज्वाला राम ने कहा कि प्रदेश में करीब 9000 जल रक्षक कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनके बारे में कुछ नहीं सोच रही है।



उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई में कम वेतनमान में परिवार गुजारा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी वेतन बढ़ोतरी और अनुबंध कार्यकाल को 12 साल से घटाकर 8 साल किए जाने की मांग वह कई बार सरकार से कर चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है।


10 को विधानसभा घेराव की चेतावनी


संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द गौर नहीं किया तो संघ 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेगा। उन्होंने कहा कि फिर भी अगर सरकार का उनके प्रति सकारात्मक रवैया न रहा तो संघ विधानसभा में चुनाव का भी बहिष्कार कर सकता है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें