फ़ॉलोअर

बुधवार, 24 अगस्त 2022

नाचन से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रह्म दास चौहान ने जाना प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों का दर्द। जनसंपर्क अभियान के दौरान किया नाचन विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा। बोले प्रशासन और सरकार समय रहते उठाए उचित कदम। दिव्यांग परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी बसर करने को विवश। किलिंग बाजार के साथ सटे इलाके भी नहीं रहे अछूते

 नाचन से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रह्म दास चौहान ने जाना प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों का दर्द।


जनसंपर्क अभियान के दौरान किया नाचन विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा।



बोले प्रशासन और सरकार समय रहते उठाए उचित कदम।


दिव्यांग परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी बसर करने को विवश।



किलिंग बाजार के साथ सटे इलाके भी नहीं रहे अछूते।



BHK NEWS HIMACHAL

सुंदर नगर।


नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत किलिंग में एक दिव्यांग परिवार से अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष एवं मंडी जिला के प्रवक्ता ब्रह्म दास चौहान रूबरू हुए और दिव्यांग परिवारों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर उनसे फीडबैक ली गई। ब्रह्म दास चौहान का कहना है कि इस दिव्यांग परिवार में दुर्गा दास और उनकी धर्मपत्नी विद्या देवी शारीरिक रूप से दिव्यांग है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कहर और भूस्खलन से उक्त दिव्यांग परिवार के गौशाला रसोई और मकान चपेट में आ गया है। जिससे वर्तमान में यह दिव्यांग परिवार अपना सिर छुपाने के लिए खुले आसमान के नीचे जिंदगी व्यतीत करने को मजबूर हैं। भारी बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए मकान और रसोई में ही वैकल्पिक व्यवस्था करके जैसे तैसे अपना जीवन जान जोखिम में डालकर व्यतीत करने को मजबूर है। बताया कि भले ही सरकार की ओर से राजस्व विभाग के पटवारी ने दौरा कर के नुकसान का आंकलन तैयार करके रिपोर्ट सरकार को भेज दी है ।लेकिन वर्तमान में दिव्यांग परिवार असुरक्षित माहौल में जिंदगी जीने को मजबूर है ।अगर बारिश का कहर यूं ही रहा तो उक्त दिव्यांग परिवार के लिए वह जानलेवा साबित हो सकता है। इस दिशा में प्रशासन और सरकार को जल्द से जल्द उचित कदम उठाकर उक्त दिव्यांग परिवार को सुरक्षित जगह पर ठहराने की व्यवस्था करके जीवन बसर करने में सहयोग करने की मांग की है। बताया कि इसके साथ ही क्षेत्र के दुनीचंद का मकान भी खतरे की जद में आ गया है। बताया कि इसी पंचायत के स्कूल बाजार के साथ एक ऐसा हादसा पेश आया है। बताया कि उक्त किलिंग स्कूल के बाजार में ही एक से अधिक परिवार के मकान के पिलर हिल गए हैं। जिनमें पीड़ित परिवारों में देशराज पीतांबर शर्मा और हेमा देवी ने सरकार से समय रहते उचित कदम उठाने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि इसी तरह से अन्य लोगों के भी मकानों के पिलर हिल हो गए हैं और अगर बारिश का कहर जारी रहा तो वह जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से सुरक्षा व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए किलिंग बाजार के साथ लोगों के मकानों में जो यह घटना घटित हुई है ।वहां पर डंगा लगाने की मांग की है ताकि मकान खतरे की जद से बाहर आ सके। कहा है कि अगर किलिंग बाजार की उक्त पीड़ित लोगों के मकान धराशाई हुए तो साथ में लगते अन्य लोगों के मकान के लिए भी खतरा साबित हो सकता है और स्कूल भी चपेट में आ सकता है। उक्त क्षेत्र में 30 से 35 लोग रहते हैं जो कि खतरे के साए में जिंदगी जीने को मजबूर होकर रह गए हैं। ब्रह्म दास चौहान का कहना है कि नाचन विधानसभा क्षेत्र का अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जो दौरा किया है तो अन्य पंचायतों के गांव भी इस भूस्खलन और भारी बारिश की चपेट में आने से नहीं बचे हैं। और अन्य ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है और किसानों की फसलें भी तबाह हो कर रह गई हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार और प्रशासन विभागीय स्तर पर टीम गठित करके ऐसे प्रभावित इलाकों का दौरा करवाकर जरूरतमंद लोगों और पीड़ित व प्रभावित परिवारों को समय रहते उचित मदद करके राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि मंडी जिला के विभिन्न इलाकों में इस प्राकृतिक आपदा के दौरान जिन परिवारों के साथ अप्रिय घटना घटित हुई है। उनके प्रति उन्होंने गहरी संवेदना जताई है और कहा है कि कांग्रेस पार्टी दिन रात ऐसे लोगों के दुख-दर्द में खड़ी है और भगवान से ऐसी पीड़ित परिवारों के सदस्यों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की प्रार्थना की है।

विडियो घटना स्थल का देखें



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें